CM डीके शिवकुमार के साथ 10 नए मंत्री, जानें कर्नाटक में कांग्रेस कैसे साधेगी जातीय समीकरण?

Karnataka Congress News: कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण. शिवकुमार के साथ 10 मंत्री भी लेंगे शपथ, कांग्रेस राज्य में लागू करने जा रही है 'कमराज प्लान' का नया फॉर्मूला. क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने के लिए राज्य में बनाए जा सकते हैं 4 डिप्टी सीएम, वाईएस शर्मिला को राज्यसभा भेजने की तैयारी.

D. K. Shivakumar.jpg (1)
1 / 6

Karnataka Congress News: कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में कांग्रेस पार्टी एक बहुत बड़ा सियासी रीसेट करने जा रही है. निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब यह साफ हो गया है कि उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे.

विज्ञापन

3 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण

3 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण2 / 6

खबरों के मुताबिक, शिवकुमार 3 जून 2026 को मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. इसके अलावा, कैबिनेट के पूर्ण विस्तार को 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला3 / 6

इस बड़े बदलाव को अमलीजामा पहनाने के लिए आज यानी शनिवार (30 मई) शाम 4 बजे बेंगलुरु के विधान सौध में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की एक औपचारिक बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की निगरानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला करेंगे. बैठक में सभी विधायकों की सहमति से डीके शिवकुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद वे राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

अकेले शपथ नहीं लेंगे शिवकुमार, दिखेगा नया फॉर्मूला

अकेले शपथ नहीं लेंगे शिवकुमार, दिखेगा नया फॉर्मूला4 / 6

बदलाव की इस बयार में डीके शिवकुमार राजभवन में अकेले शपथ नहीं लेंगे. उनके साथ शुरुआती तौर पर 8 से 10 नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी. पार्टी के रणनीतिकारों ने आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में करीब 50 फीसदी नए चेहरों को मौका देने का मन बनाया है.

विज्ञापन

4 डिप्टी सीएम और 'कमराज प्लान' की चर्चा

4 डिप्टी सीएम और 'कमराज प्लान' की चर्चा5 / 6

सूत्रों की मानें तो कर्नाटक में सामाजिक, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को बनाए रखने के लिए कांग्रेस इस बार 4 उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बनाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है. साथ ही, पार्टी यहां 'कमराज प्लान' का संशोधित रूप लागू कर सकती है, जिसके तहत तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके मंत्रियों को कैबिनेट से हटाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

वाईएस शर्मिला को लेकर भी बड़ा अपडेट

वाईएस शर्मिला को लेकर भी बड़ा अपडेट6 / 6

इस बीच, आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है. चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें कर्नाटक कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी में है. कुल मिलाकर, कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता की चाबी डीके शिवकुमार को सौंपकर सरकार और संगठन को पूरी तरह बदलने का मास्टरप्लान तैयार कर लिया है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन