भीषण गर्मी का प्रकोप झेलेंगे दिल्ली समेत ये राज्य, बारिश कहां पहुंचाएगी राहत? जानिए कल के मौसम का अपडेट

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जबकि पूर्वी और उत्तरी राज्यों में कुछ राहत भरी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 मई को लेकर अलग-अलग राज्यों के लिए चेतावनियां जारी की हैं.

Kal Ka Mausam
1 / 9

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जबकि पूर्वी और उत्तरी राज्यों में कुछ राहत भरी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 मई को लेकर अलग-अलग राज्यों के लिए चेतावनियां जारी की हैं.  

विज्ञापन

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू2 / 9

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कल भी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को दिल्ली में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी.

विज्ञापन

यूपी में गर्म हवाओं का प्रकोप

यूपी में गर्म हवाओं का प्रकोप3 / 9

उत्तर प्रदेश में कल भी भीषण गर्मी का सितम जारी रहेगा. आगरा, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बरेली समेत कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के पार जा सकता है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव की चेतावनी दी है और कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में बारिश का अलर्ट4 / 9

बिहार में मौसम राहत देने वाला रहेगा. कल पटना, पूर्णिया, भागलपुर और गया समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में आंधी-बारिश

उत्तराखंड में आंधी-बारिश5 / 9

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कल मौसम बदलने वाला है. उत्तरकाशी और चमोली समेत कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि मैदानी इलाकों में गर्मी बनी रहेगी और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश

हिमाचल प्रदेश में बारिश6 / 9

हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी है. शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश

इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश7 / 9

20 मई को उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी और बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है.

राजस्थान में लू का टॉर्चर

राजस्थान में लू का टॉर्चर8 / 9

राजस्थान में भीषण गर्मी का सिलसिला 25 मई तक जारी रहने वाला है. बीकानेर, जैसलमेर, कोटा और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लू की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?9 / 9

मध्य प्रदेश में कल कुछ इलाकों में लू तो कुछ में बारिश की संभावना है. भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और रीवा में गर्मी का प्रकोप रहेगा. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन