Kal ka Mausam : दिल्ली NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने मौसम पर दिया अपडेट

Kal ka Mausam 8 may 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 मई से लेकर 15 मई का पूर्वानुमान जारी करते हुए तेज हवाओं के बीच दिल्ली एनसीआर समेत 12 राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में 08 मई को तेज आंधी और 70 किलोमीटर तक तेज हवाएं चलेंगी.

Kal ka Mausam 8 may 2026, kal kaisa rhega mausam, IMD Weather Alert, may Weather Alert, IMD weather forecast, weather today, up bihar rain alert, delhi ncr weather today, punjab haryana weather, imd weather forecast, rajasthan weather, weather alert India, IMD thunderstorm warning, heavy rain forecast, storm alert May 8, Delhi NCR weather, UP Bihar rain alert, strong winds 80 kmph, India weather update
1 / 6

Kal ka Mausam 8 may 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिमी भारत में उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. उपरोक्त राज्यों में कहीं कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और 30-50 kmph तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD से जानें मौसम का ताजा अपडेट

विज्ञापन

बारिश का नया दौर होगा शुरू

बारिश का नया दौर होगा शुरू2 / 6

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मई के महीने में बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 11-13 मई के दौरान बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं आंधी, बिजली कड़कने और 40-50 kmph तक तेज हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी भारत में कहां-कहां होगी बारिश

उत्तर-पूर्वी भारत में कहां-कहां होगी बारिश3 / 6

उत्तर-पूर्वी भारत के असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 8 और 9 मई के दौरान बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 08 मई को बिजली कड़कने के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और 30-40 kmph तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. असम और मेघालय में 12 और 13 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट4 / 6

पूर्वी भारत के हिस्सों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 08-13 मई के बीच बारिश का अनुमान है. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आठ और 9 मई को, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 08 और 10 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और 30-50 kmph तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिहार और ओडिशा में 8 से 11 मई के दौरान और झारखंड में 8, 11 और 12 मई को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

मध्य और पश्चिम भारत में कहां-कहां बारिश

मध्य और पश्चिम भारत में कहां-कहां बारिश5 / 6

मध्य प्रदेश में 08 मई को, विदर्भ तथा छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों के दौरान, गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40-50 kmph तक तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिम भारत में महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों के दौरान, गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40-50 kmph तक तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम6 / 6

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तथा आंतरिक कर्नाटक में अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले 4 दिनों में बारिश के आसार हैं. तटीय कर्नाटक में 08 और 09 मई के दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 10 और 11 मई को तटीय कर्नाटक में बिजली कड़कने की भी संभावना है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 08 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन