Kal Ka Mausam 23 May: कहीं लू तो 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

Kal ka Mausam 23 may 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत के राज्यों में में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. IMD ने ‘रेड कलर वार्निंग’ और उसके बाद ‘ऑरेंज वार्निंग’ जारी की है.

IMD Weather Forecast
1 / 12

Kal ka Mausam 23 may 2026: IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून कई इलाकों में आगे बढ़ सकता है. मानसून के चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश हो सकती है. अगले 3 दिन दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. आने वाले 6-7 दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है. दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर ‘लू’ का प्रकोप देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम2 / 12

दिल्ली-एनसीआर (23 से 27 मई): दिल्ली-एनसीआर में भी आने वाले 6-7 दिनों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में 23 मई से 27 मई के बीच दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम3 / 12

उत्तर प्रदेश (23 मई) : देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदांयू समेत 17 जिलों के लिए गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इसके साथ ही यूपी के 10 जिलों में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ है. लू चलने की चेतावनी है. बांदा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम4 / 12

मध्य प्रदेश (23 मई): भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 37 जिलों में लू का अलर्ट है.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 12

बिहार (23 से 24 मई): बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है. अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है. 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में 24 मई तक हीटवेव की भी संभावना है. पटना में गर्मी के साथ आंधी चलने की संभावना है. पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम6 / 12

राजस्थान (23 मई) : भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 23 मई को दोपहर बाद बादल गरजने और कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम7 / 12

उत्तराखंड (23 मई): मौसम विभाग ने उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 12

हिमाचल (23 मई): हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावनाओं के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. IMD के अनुसार, शिमला में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मनाली में आंधी-बिजली गिर सकती है.

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब-हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 12

पंजाब-हरियाणा (23 मई) : पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है. पंजाब का फरीदकोट और हरियाणा का सिरसा दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान दर्ज किए जा रहे हैं. फरीदकोट में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. दोनों राज्यों के कई शहरों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा.

ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम

ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम10 / 12

ओडिशा (23 मई): भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है. भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, बारगढ़, अंगुल, सोनपुर, बौध, बालासोर, कटक, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज, मल्कानगिरी, गंजम, पुरी और खुर्दा सहित कई अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. हालांकि, क्योंझर, मयूरभंज, कोरापुट, गंजाम, पुरी, खुर्दा, बालासोर और कटक में आकाशीय बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम11 / 12

जम्मू-कश्मीर (23 मई): जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है.

केरल में कल कैसा रहेगा मौसम

केरल में कल कैसा रहेगा मौसम12 / 12

केरल (23 मई से 3 जून) : केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है. एक जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट और 6 अन्य जिलों में 'येलो' अलर्ट है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है. 27 मई तक भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 28 मई से 3 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन