Kal ka Mausam 19 may: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट, जानें कहां पहुंचा मानसून?

Kal ka Mausam 20 may 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 18 मई से लेकर 24 मई तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के करीब 14 राज्यों के लिए लू का बड़ा अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में रात की गर्मी ने परेशान किया है. मानसून पर भी बड़ा अपडेट है. आज यानी 18 मई को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ते हुए पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरी तरह छा गया है.

Kal ka Mausam 20 may 2026, kal kaisa rhega mausam, imd heatwave alert, IMD monsoon update, imd heavy rain warnings, heavy rain alert, IMD Weather Alert, may Weather Alert, IMD weather forecast, weather today
1 / 5

Kal ka Mausam 20 may 2026: उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में रहने वाले लोग अब संभल जाएं, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के करीब 14 राज्यों के लिए लू का बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. राहत की बात यह है कि 26 मई को मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है.

विज्ञापन

यूपी-दिल्ली में भीषण लू की चेतावनी

यूपी-दिल्ली में भीषण लू की चेतावनी2 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज यानी 18 मई से लेकर 24 मई तक कई इलाकों में लू का प्रकोप बना रहेगा. सबसे खराब हालात उत्तर प्रदेश में होने की आशंका है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 मई से 24 मई के बीच लू से लेकर 'भीषण लू' चलने के आसार हैं. इसके अलावा यूपी में 18 और 19 मई को रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं, जिससे चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट3 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक, एक तरफ जहां मॉनसून आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: आज 18 मई को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. 19 से 22 मई के बीच भी यहां बारिश का दौर जारी रहेगा. असम और मेघालय में 18, 21 और 22 मई को भारी बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 मई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश का भी बुरा हाल

राजस्थान और मध्य प्रदेश का भी बुरा हाल4 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में भी गर्मी का तांडव जारी रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 18 से 24 मई तक गर्म हवाएं (लू) चलेंगी. साथ ही, पश्चिमी राजस्थान में 21 मई तक और पूर्वी राजस्थान में 20 मई तक रात के समय भी तपिश बरकरार रहेगी. मध्य प्रदेश में भी 18 से 24 मई तक लू का दौर जारी रहने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में 20 मई से 24 मई के बीच गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी इससे अछूते नहीं हैं, यहाँ 18 और 19 मई को लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम के मिजाज को देखें तो दक्षिणी राजस्थान और दक्षिणी विदर्भ में रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से काफी अधिक है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र और गुजरात में उमस भरी गर्मी

महाराष्ट्र और गुजरात में उमस भरी गर्मी5 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ में 18 से 23 मई तक लू का अलर्ट है और यहाँ 18-19 मई को रातें भी गर्म रहेंगी. वहीं, मराठवाड़ा में 18 और 19 मई को, जबकि मध्य महाराष्ट्र में आज 18 मई को लू की स्थिति बनी रहेगी. गुजरात की बात करें तो यहाँ आज (18 मई) कई इलाकों में लोगों को पसीने छुड़ाने वाली गर्मी और भारी उमस का सामना करना पड़ेगा. अरुणाचल प्रदेश में 18, 19 मई और फिर 22 से 24 मई के दौरान बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है. 18, 22, 23 और 24 मई को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन