Kal ka Mausam 18 may: दिल्ली-NCR में रहेगी भीषण गर्मी और 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी

Kal ka Mausam 18 may 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 18 मई को देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की वापसी होगी जबकि पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेजी से उछाल आएगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है. केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है. जानें, देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather IMD Alert
1 / 5

Kal ka Mausam 18 may 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 18 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

बिहार-झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश

बिहार-झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश2 / 5

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इस हफ्ते गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. 18 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 से 23 मई के बीच बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अनुमान है.

विज्ञापन

मध्य और पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य और पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?3 / 5

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मई को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं पश्चिम भारत के मध्य महाराष्ट्र में 17 और 18 मई को मौसम खराब रह सकता है, जबकि कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में 17 मई को मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी4 / 5

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 20 मई के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 18 मई को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 18 से 23 मई के दौरान कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अनुमान

दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अनुमान5 / 5

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 20 और 21 मई को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 17 से 21 मई के बीच बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 18 मई को कुछ जगहों पर ओले गिरने (ओलावृष्टि) की भी आशंका जताई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन