Kal ka Mausam 17 may: आया मानसून, 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में लू की वार्निंग

Kal ka Mausam 17 may 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 16 मई 2026 के प्रेस नोट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले पहुंच गया है, जिसके 26 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है. साथ ही, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Kal ka Mausam 17 may 2026, kal kaisa rhega mausam, IMD monsoon update, imd heavy rain warnings, heavy rain alert, IMD Weather Alert, may Weather Alert, IMD weather forecast, weather today, up bihar rain alert,
1 / 5

Kal ka Mausam 17 may 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 मई को देशभर में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे. दक्षिण, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू (हीटवेव) का प्रकोप बढ़ने वाला है. जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट2 / 5

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 मई के बीच केरल, माहे, लक्षद्वीप और रायलसीमा में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है. केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में ओले गिरने की भी आशंका जताई है. पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 22 मई तक कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

बिहार, झारखंड और बंगाल में आंधी-पानी

बिहार, झारखंड और बंगाल में आंधी-पानी3 / 5

IMD के अनुसार पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 22 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. बिहार में 16 मई को और झारखंड में 16, 19 और 20 मई को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भीषण लू की चेतावनी

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भीषण लू की चेतावनी4 / 5

दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने वाली है. 20 मई तक यहां के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 19 से 22 मई के बीच और पश्चिमी राजस्थान में 21 व 22 मई को भीषण लू चलने के आसार हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में 18 से 22 मई के बीच लू का प्रकोप रहेगा. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मछुआरों के लिए खास सलाह

मछुआरों के लिए खास सलाह5 / 5

मौसम की इस खराबी को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. 17 से 21 मई के बीच अंडमान सागर, मन्नार की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और मालदीव से सटे अरब सागर के इलाकों में जाने पर रोक लगाई गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन