Kal ka Mausam 16 may: चलेगी धूल भरी आंधी, 15 राज्यों में भारी बारिश को लेकर IMD का अलर्ट जारी

Kal ka Mausam 16 may 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिर देश के 16 राज्यों में 16 मई को धूल भरी आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 16 राज्य शामिल हैं, जहां IMD ने 85 की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

Weather
1 / 5

Kal ka Mausam 16 may 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून पर अपडेट दे दिया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में आने की संभावना है, इससे पहले दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश2 / 5

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मई को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 16 मई को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है.

विज्ञापन

नागालैंड, मणिपुर में धूल भरी आंधी का अलर्ट

नागालैंड, मणिपुर में धूल भरी आंधी का अलर्ट3 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 16 और 17 मई को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 16 से 17 मई और 20 से 21 मई को, असम और मेघालय में 21 मई तक, नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में 15, 20 और 21 मई को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

बिहार, झारखंड में भारी बारिश के आसार

बिहार, झारखंड में भारी बारिश के आसार4 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 21 मई के दौरान, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 मई को, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बिहार में 16, 20 और 21 मई को, झारखंड में 17 और 18 को भारी बारिश होगी. 16 से 18 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम5 / 5

मध्य भारत के राज्य पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 से 17 मई के दौरान गरज, बिजली और 50 kmph की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिम भारत के कोंकण और गोवा में 16 से 17 मई के दौरान और मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 16 से 18 मई के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन