Kal ka Mausam: दिल्ली NCR समेत 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट, IMD ने दिया मानसून पर अपडेट

Kal ka Mausam 15 may 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय बुलेटिन का सारांक्ष निकाला जाए तो दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप शुरू होने वाला है, वहीं पहाड़ी राज्यों, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Kal ka Mausam 15 may 2026, kal kaisa rhega mausam, IMD heat wave warnings, heat wave alert, IMD Weather Alert, may Weather Alert, IMD weather forecast, weather today, up bihar rain alert, delhi ncr weather today, punjab haryana weather, imd weather forecast
1 / 6

Kal ka Mausam 15 may 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं, मानसून को लेकर बड़ी खबर है. 16 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए मौसम अनुकूल नजर आ रहा है. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है.

विज्ञापन

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू का दौर

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू का दौर2 / 6

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3°C से 5°C तक की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जा रही है. दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा. दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 41°C से 43°C तक जा सकता है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रातें और दिन में भीषण लू चलने की चेतावनी है. गुजरात में तापमान में 2°C से 4°C की गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

उत्तरप्रदेश, बिहार को सताएंगे गर्म हवाएं

उत्तरप्रदेश, बिहार को सताएंगे गर्म हवाएं3 / 6

पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं (लू) चलेंगी. लखनऊ, कानपुर और पटना में पारा 38°C से 41°C के पार रहेगा, जिससे उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी. राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात: राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर में भीषण लू के हालात रहेंगे. कुछ इलाकों में तापमान 43°C तक पहुँचने का अनुमान है. भोपाल और अहमदाबाद में भी पारा 42°C के आसपास रहेगा.

पहाड़ी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पहाड़ी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय4 / 6

पहाड़ी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. मछुआरों को मन्नार की खाड़ी, अंडमान सागर, केरल तट, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के मध्य व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं सक्रिय हैं.

विज्ञापन

मानसून को लेकर IMD ने दिया अपडेट

मानसून को लेकर IMD ने दिया अपडेट5 / 6

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 16 मई 2026 के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं. दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है.

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट6 / 6

दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओले गिरने की प्रबल संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन