महाराष्ट्र की मशहूर 'रील स्टार' की हत्या, शक में अंधे प्रेमी ने ली जान, इंस्टाग्राम पर बनाती थी वीडियो

महाराष्ट्र के पंढरपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर ‘रील स्टार’ के तौर पर पहचान बना चुकी एक महिला की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी. पढ़िये महाराष्ट्र से अंकुश जयसवाल की रिपोर्ट.

Maharashtra Pandharpur
1 / 8

महाराष्ट्र के पंढरपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर ‘रील स्टार’ के तौर पर पहचान बना चुकी एक महिला की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले गला घोंटकर महिला की जान ली और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

विज्ञापन

पीड़िता की पहचान और सोशल मीडिया पहचान

पीड़िता की पहचान और सोशल मीडिया पहचान2 / 8

मृतका की पहचान 34 वर्षीय सोनाली नेताजी जाधव के रूप में हुई है, जो पंढरपुर तहसील के भोसे गांव की रहने वाली थीं. सोनाली फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय थीं और रील्स के जरिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली थी.

विज्ञापन

पारिवारिक स्थिति और प्रेम संबंध

पारिवारिक स्थिति और प्रेम संबंध3 / 8

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनाली अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थीं. इसी दौरान गांव के ही युवक तुकाराम गावंधरे के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हुआ. शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ रिश्ते में तनाव और विवाद बढ़ने लगे.

शक बना हत्या की वजह

शक बना हत्या की वजह4 / 8

बताया जा रहा है कि आरोपी तुकाराम को सोनाली पर शक था कि वह किसी और के संपर्क में भी हैं. यही शक धीरे-धीरे जुनून में बदल गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली. 6 अप्रैल को उसने सोनाली को जन्मदिन का गिफ्ट दिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और बाइक पर अपने साथ ले गया.

विज्ञापन

सुनसान जगह पर हत्या, फिर शव ठिकाने लगाया

सुनसान जगह पर हत्या, फिर शव ठिकाने लगाया5 / 8

आरोपी सोनाली को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव को रोपले इलाके की एक नहर में फेंक दिया.

गुमशुदगी से हत्या का खुलासा

गुमशुदगी से हत्या का खुलासा6 / 8

दो दिन तक सोनाली से कोई संपर्क न होने पर परिजनों ने Karkamb Police Station में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसी बीच रोपले क्षेत्र की नहर में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. बाद में पुष्टि हुई कि शव सोनाली जाधव का ही है.

विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा

आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा7 / 8

शक के आधार पर पुलिस ने तुकाराम गावंधरे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने गला दबाकर हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया.

इलाके में दहशत, पुलिस जांच जारी

इलाके में दहशत, पुलिस जांच जारी8 / 8

पंढरपुर में हुई इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि शक और अविश्वास किस तरह रिश्तों को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा सकता है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई और शामिल तो नहीं था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन