WhatsApp ला रहा Instagram जैसा खास फीचर, चैटबॉक्स खोले बिना ऑनलाइन शो होगा यूजर, जानिए क्या है नया अपडेट?

दुनियाभर में मशहूर सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर नया फीचर रोल ऑन हो सकता है। फिलहाल फीचर का ट्रायल चल रहा है, जिसके सफल होते ही फीचर को ऐप में ऐड कर दिया जाएगा। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है।

WhatsApp Feature
1 / 5

Meta कंपनी इंस्टाग्राम जैसा ग्रीन डॉट वाला फीचर व्हाट्सऐप में ऐड करेगी, ताकि यूजर को चैटबॉक्स खोले बिना पता चल जाए कि उसकी फ्रेंड लिस्ट में कौन ऑनलाइन है और कौन नहीं? किसी फ्रेंड के ऑनलाइन होने पर  उसकी प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन डॉट दिखने लगेगा।

विज्ञापन

एंड्रॉयड बीटा वर्जन में ग्रीन डॉट का ट्रायल

एंड्रॉयड बीटा वर्जन में ग्रीन डॉट का ट्रायल2 / 5

WABetaInfo के अनुसार, ग्रीन डॉट वाला फीचर एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.24.5 में देखा गया है, यानी बीटा वर्जन में फीचर का ट्रायल चल रहा हे। इसमें यूजर्स के ऑनलाइन होने पर चैट इन्फो स्क्रीन में उसकी प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन कलर का डॉट दिखता है।

विज्ञापन

प्राइवेसी सेट करके हाइड भी कर सकेंगे

प्राइवेसी सेट करके हाइड भी कर सकेंगे3 / 5

WABetaInfo के अनुसार, ग्रीन डॉट को प्राइवेसी सेट करके हाइड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। Facebook, Instagram और Slack में दिखने वाले ग्रीन डॉट जैसा ही ग्रीन डॉट व्हाट्सऐप में होगा। नए ग्रीन डॉट फीचर मौजूदा 'Online' टेक्स्ट लेबल को रिप्लेस कर सकता है।

चैट बैकअप मैनेज फीचर का भी ट्रायल

चैट बैकअप मैनेज फीचर का भी ट्रायल4 / 5

ग्रीन डॉट फीचर के अलावा WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर चैट बैकअप को मैनेज करने के लिए भी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को ऐप की स्टोरेज को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है। इस फीचर से यूजर्स अपने खास फोटो-वीडियो का बैकअप रख पाएंगे।

विज्ञापन

बैकअप स्टोरेज खाली करने की सुविधा

बैकअप स्टोरेज खाली करने की सुविधा5 / 5

WABetaInfo का दावा है कि डेडिकेटेड इन-ऐप बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन यूजर्स को स्टोरेज स्पेस खाली करने का मौका देगा। इसके लिए पिछले बैकअप को देखने, डिलीट करने और डुप्लिकेट करने की सर्विस देगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और इसकी बीटा टेस्टिंग भी शुरू नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन