देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, रेल मंत्रालय में लगी हाई-स्पीड ट्रेन की तस्वीर

India's First Bullet Train: रेल मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर लगाई गई है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली इस ट्रेन के डिजाइन ने लोगों का ध्यान खींचा है. जापानी शिंकानसेन तकनीक पर बेस्ड ये परियोजना भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव मानी जा रही है.

India's First Bullet Train
1 / 7
Credit: News24

विज्ञापन

रेल मंत्रालय में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक

रेल मंत्रालय में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक2 / 7

नई दिल्ली में मौजूद रेल मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर लगाई गई है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच उत्साह का विषय बनी हुई है. तस्वीर में हाई-स्पीड ट्रेन का मॉडर्न और एयरोडायनामिक डिजाइन दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलेगी बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलेगी बुलेट ट्रेन3 / 7

भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी. करीब 508 किलोमीटर लंबे इस रूट में 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इस परियोजना को देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है.

जापान की शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल

जापान की शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल4 / 7

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जापान की मशहूर शिंकानसेन तकनीक पर बेस्ड है. ये तकनीक दुनिया की सबसे सुरक्षित और तेज रेल सेवाओं में गिनी जाती है. ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

2027 में शुरू हो सकती है पहली सेवा

2027 में शुरू हो सकती है पहली सेवा5 / 7

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले जानकारी दे चुके हैं कि अहमदाबाद से वापी सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सेवा अगस्त 2027 तक शुरू की जा सकती है. जबकि पूरे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर सेवा 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है. अब तक सैकड़ों किलोमीटर तक वायाडक्ट और पिलर तैयार किए जा चुके हैं. महाराष्ट्र में सुरंग बनाने का काम भी जोर-शोर से चल रहा है.

भारत की पहली अंडरसी रेल सुरंग भी बनेगी

भारत की पहली अंडरसी रेल सुरंग भी बनेगी6 / 7

इस परियोजना के तहत ठाणे क्रीक के नीचे करीब 7 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग बनाई जा रही है. ये भारत की पहली अंडरसी रेल सुरंग होगी. इसके लिए बड़ी-बड़ी टनल बोरिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

2 घंटे से कम में पूरा होगा सफर

2 घंटे से कम में पूरा होगा सफर7 / 7

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद का सफर करीब 1 घंटा 58 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. अभी इस दूरी को तय करने में सामान्य ट्रेनों को कई घंटे लगते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन