Indian Railways Rules: आधार कार्ड धारक और रेलयात्री ध्यान दें, घर भूल गए ID तो ट्रेन में जुर्माने से कैसे बचेंगे?
ई-टिकट बुक कराया है और ट्रेन में सफर कर रहे हैं, लेकिन ओरिजिनल आधार कार्ड घर पर ही भूल गए और अचानक TTE ने चेक करने के लिए मांग लिया तो टेंशन न लें। नए Aadhaar App की मदद से डिजिटल आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

ट्रेन में हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। लाखों लोग लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। इस दौरान जब TTE चेकिंग के लिए आता है तो अकसर पहचान पत्र (ID Proof) दिखाने की जरूरत पड़ती है। खासकर जब ई-टिकट हो तो TTE पहचान वेरीफाई करने के लिए वैलिड डॉक्यूमेंट मांग सकता है, लेकिन आधार कार्ड घर भूल गए तो झट से एक काम करके आधार कार्ड दिखा सकते हैं।
ट्रेन में क्यों जरूरी है आधार कार्ड?
2 / 6रेलवे के नियमों के अनुसार, चाहे ऑनलाइन टिकट हो या ऑफलाइन टिकट लिया हो, सफर करते समय यात्री के पास आधार कार्ड होना चाहिए। सफर के दौरान इसे कहीं भी चेक किया जा सकता है। आधार कार्ड के अलावा वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैलिड डॉक्यूमेंट साथ रख सकते हैं। TTE आपकी पहचान वेरिफाई करने के लिए चेकिंग कर सकता है।
नहीं दिखाई कोई ID तो क्या होगा?
3 / 6अगर आप IRCTC की ई-टिकट पर ट्रेन में सफर कर रहे हैं और TTE के मांगने पर कोई भी वैलिड फोटो ID प्रूफ नहीं दिखा पाए। आधार कार्ड घर भूल गए और पर्स में वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी नहीं है तो आपको बिना टिकट वाला यात्री माना जा सकता है। TTE यात्रा का किराया और जुर्माना दोनों वसूल सकता है। नियमानुसार, कम से कम 250 रुपये जुर्माना लग सकता है।
नया आधार ऐप कैसे आएगा काम?
4 / 6UIDAI ने आधार कार्ड घर भूलने या खो जाने की स्थिति में परेशानी से बचने के लिए डिजिटल ID सर्विस शुरू की है, जिसके लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। पहले maadhaar मोबाइल ऐप थी, जिसे बंद करके अब Aadhaar मोबाइल ऐप शुरू की गई है। इस ऐप पर लॉगइन करके अपने डिजिटल आधार कार्ड को सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे यूज कर सकते हैं।
QR कोड से होगा आसान वेरिफिकेशन
5 / 6आधार कार्ड गुम हो जाए या भूल जाएं तो डिजिटल आधार या QR कोड बहुत काम आएंगे। UIDAI ने नए Aadhaar मोबाइल ऐप में QR कोड वेरिफिकेशन की सर्विस दी है। कहीं भी कोई भी चेकर इस कोड को स्कैन करके आधार कार्ड को वेरिफाई कर सकता है। इससे आधार कार्ड बहुत जल्दी और सुरक्षित तरीके से वेरिफाई होता है। वहीं इससे फर्जीवाड़ा होने की संभावना भी नहीं रहती है।
डिजिटल आधार कार्ड के अन्य फायदे
6 / 6UIDAI ने नए Aadhaar मोबाइल ऐप से एक तो डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिला। भारतीयों को आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि मोबाइल में डिजिटल आधार कार्ड सेव रखकर उसे कहीं भी कभी भी यूज कर सकते हैं। आधार कार्ड सुरक्षित रहता है। उसके गुम होने और गुम होने पर उसका दुरुपयोग होने के चांस नहीं हैं। आधार कार्ड का आसान और सुरक्षित विकल्प मिल गया है।