रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब वंदे भारत से जम्मू से श्रीनगर का सफर महज 5 घंटे दूर, जानें ट्रेन का रूट और खासियतें

भारतीय रेलवे ने आज देशभर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। जम्मू-कश्मीर, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को लिए 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक्सटेंड कर दिया है। आइए जानते हैं कि अब वंदे भारत कहां से कहां तक दौड़ेगी और उसका रूट क्या रहेगा‌? जम्मू से पंकज शर्मा की रिपोर्ट...

Vande Bharat Train
1 / 5

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से आगे श्रीनगर तक विस्तारित किया। इसका मतलब यह है कि वंदे भारत ट्रेन अब श्रीनगर तक जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा कश्मीर जाने वालों, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों को होगा।

विज्ञापन

वंदे भारत इन स्टेशनों पर रुकेगी

वंदे भारत इन स्टेशनों पर रुकेगी2 / 5

वंदे भारत ट्रेन से जम्मू से श्रीनगर के बीच का सफर सिर्फ 5 घंटे का रह जाएगा। यह ट्रेन जम्मू-तवी से श्रीनगर तक जाते समय रास्ते में ऊधमपुर के शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन, कटड़ा रेलवे स्टेशन, बनिहाल, अनंतनाग रेलवे स्टेशन के बाद आखिरी स्टॉपेज श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन की विशेष सुविधाएं

वंदे भारत ट्रेन की विशेष सुविधाएं3 / 5

वंदे भारत ट्रेन अपनी सुविधाओं के लिए मशहूर है। 160 किमी की स्पीड से दौड़ने वाली इस ट्रेन में 'कवच' सिक्योरिटी सिस्टम, GPS सिस्टम, फायर एक्सटिंगविशर, मोबाइल और लैपटाप चार्जिंग सिस्टम, आटोमेटिक डोर ओपनिंग क्लोजिंग सिस्टम, AC, घूमने वाली आरामदायक और लग्जरी सीटें मिलेंगी।

वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन ही चलेगी

वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन ही चलेगी4 / 5

जम्मू से श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जम्मू तवी (JAT) से रवाना होगा। कश्मीर घाटी के चैलेंजिग पहाड़ी इलाकों से गुजरते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से भी ट्रेन कुछ घंटे में जम्मू की ओर रवाना होगी। ट्रेन 267 किलोमीटर का सफर करेगी और हफ्ते में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

विज्ञापन

सुरक्षित सफर के साथ समय की बचत

सुरक्षित सफर के साथ समय की बचत5 / 5

वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने से लोगों को आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा। साथ ही उनके समय की भी बचत होगी। उन्हें ज्यादा समय तक लंबे सफर में नहीं बैठना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन