Passport Fees Hike: पासपोर्ट की नई फीस में मिलेगी 10% छूट, जानें किसे और कैसे? 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी है और नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 लागू किए हैं, जिनके तहत पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने के लिए अब पहले से ज्यादा फीस देनी होगी। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Passport Fees Hike
1 / 6

नए नियमों के तहत 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना 2000 रुपये तक महंगा हो जाएगा। 14 साल बाद फीस बढ़ाई गई है। अब से पहले साल 2012 में फीस बढ़ी थी। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट एक्ट 1980 की फीस (शेड्यूल-IV) को हटाकर नई फीस जोड़कर संशोधित फीस को लागू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

नई पासपोर्ट फीस में विशेष छूट का नियम

नई पासपोर्ट फीस में विशेष छूट का नियम2 / 6

बता दें कि नए नियमों के तहत सामान्य और तत्काल पासपोर्ट की फीस बढ़ाने के साथ ही विशेष छूट का प्रावधान भी किया गया है। संशोधित नियमों में विशेष वर्ग के लोगों को 10% की विशेष छूट देने का नियम भी है। यह छूट सिर्फ नए पासपोर्ट आवेदनों पर मिलेगी, रिन्यू या री-इश्यू कराने पर नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों के नए पासपोर्ट पर छूट

बच्चों और बुजुर्गों के नए पासपोर्ट पर छूट3 / 6

नए नियमों के तहत 8 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का पासपोर्ट बनवाने पर और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का नया पासपोर्ट बनवाने पर फीस में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दोनों के पासपोर्ट रिन्यू या री-इश्यू कराने पर फीस में छूट नहीं मिलेगी। यह नियम भी एक जुलाई से लागू हो जाएगा।

36 पेज के पासपोर्ट के लिए नई फीस

36 पेज के पासपोर्ट के लिए नई फीस4 / 6

केंद्र सरकार ने बढ़ती प्रशासनिक लागत और सेवाओं के आधुनिकीकरण के खर्चों को पूरा करने के लिए पासपोर्ट की फीस बढ़ाई है, जिसके अनुसार अब 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट (नया/री-इश्यू) कराने के लिए अब 1500 रुपये की बजाय 2500 रुपये देने होंगे। तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 3500 की बजाय 5000 रुपये फीस देनी होगी। 36 पेज वाले पासपोर्ट के खोने या डैमेज होने पर री-इश्यू कराने के लिए अब 1500 की बजाय 3500 रुपये फीस लगेगी। वहीं ऐसे तत्काल पासपोर्ट के लिए 3500 रुपये की बजाय 7500 रुपये फीस लगेगी।

विज्ञापन

60 पेज के पासपोर्ट के लिए नई फीस

60 पेज के पासपोर्ट के लिए नई फीस5 / 6

30 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट (नया/री-इश्यू) कराने के लिए अब 2000 रुपये की बजाय 3500 रुपये देने होंगे। तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 4000 की बजाय 6000 रुपये फीस देनी होगी। 36 पेज वाले पासपोर्ट के खोने या डैमेज होने पर री-इश्यू कराने के लिए अब 2000 की बजाय 6000 रुपये फीस लगेगी। वहीं ऐसे तत्काल पासपोर्ट के लिए 4000 रुपये की बजाय 8500 रुपये फीस लगेगी।

18 से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की फीस

18 से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की फीस6 / 6

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज वाला पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 1000 रुपये की बजाय 1750 रुपये फीस लगेगी। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए 3000 रुपये की बजाय 4250 रुपये फीस लगेगी। वहीं पासपोर्ट के खोने या डैमेज होने पर री-इश्यू कराने के लिए अब 1000 की बजाय 4250 रुपये फीस लगेगी। वहीं ऐसे तत्काल पासपोर्ट के लिए 3000 रुपये की बजाय 6750 रुपये फीस लगेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन