Kal Ka Mausam June 8: सावधान! दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों पर 24 घंटे भारी, IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने 8 जून के लिए देश के 11 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
2 / 6दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट
3 / 6उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया और अयोध्या में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है
मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का अनुमान
4 / 6मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है. विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा और शहडोल समेत कई इलाकों में मौसम खराब हो सकता है.
बिहार में भी बरसेंगे बादल
5 / 6बिहार के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बिहार के पटना, गया, नालंदा, बक्सर, कैमूर, रोहतास और आसपास के जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है.
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक
6 / 6महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून तेजी से बढ़ रहा है. विदर्भ, मराठवाड़ा और बाकी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. वहीं केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून एक्टिव है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. (All Photos Credit: Social Media)



















