Kal Ka Mausam: गुडन्यूज! तपती गर्मी से कल इन राज्यों को मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को देश के कुछ राज्यों में मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

Kal Ka Mausam
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

25 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट, दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान आने की उम्मीद है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन

नॉर्थ-ईस्ट में कहां-कहां बारिश का अलर्ट?

नॉर्थ-ईस्ट में कहां-कहां बारिश का अलर्ट?3 / 6

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार को बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.  इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम4 / 6

दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.  तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, रायलसीमा और तेलंगाना में भी बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन

बिहार-झारखंड में भी बारिश का अलर्ट

बिहार-झारखंड में भी बारिश का अलर्ट5 / 6

बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी मौसम करवट लेगा. बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने के आसार हैं. ओडिशा और झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी लगातार बारिश जारी रहने की उम्मीद है.

कहां-कहां जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप?

कहां-कहां जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप?6 / 6

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल जानलेवा लू भी चल सकती है. राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन