Kal Ka Mausam 30 May: इन राज्यों में मौसम रहेगा ठंडा-ठंडा, बारिश और तेज हवाएं देंगी गर्मी को मात, IMD ने जारी किया अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Kal Ka Mausam
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम2 / 6

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की उम्मीद है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट

यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट3 / 6

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी से मिलेगी राहत4 / 6

पिछले कई दिनों से उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा था. अब बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मौसम सुहाना होने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है. IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली-NCR में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में हवा की गति इससे ज्यादा भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

कई राज्यों में गरज-चमक का अलर्ट

कई राज्यों में गरज-चमक का अलर्ट5 / 6

IMD ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

मानसून को लेकर भी अपडेट

मानसून को लेकर भी अपडेट6 / 6

मौसम विभाग ने बताया है कि देश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है. हालांकि इस साल एल नीनो की वजह से बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका भी जताई गई है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन