Kal Ka Mausam: UP के 16 जिलों में आंधी-तूफान का कहर! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update: IMD ने 9 मई के लिए यूपी समेत कई राज्यों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वांचल में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

9 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज
2 / 6भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 मई 2026 के लिए कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
यूपी के 16 से ज्यादा जिलों में आंधी का अलर्ट
3 / 6IMD के मुताबिक, पूर्वांचल और तराई बेल्ट के कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-NCR को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
4 / 6मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में 11 से 14 मई के बीच आंधी और बारिश शुरू हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
5 / 6केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. आईएमडी ने मछुआरों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी असर
6 / 6मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में भी तूफानी हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है. (All Photos Credit: Social Media)



















