Kal Ka Mausam: कहीं पड़ेगी गर्मी की मार..., तो कहीं आने वाली है तूफानी बारिश! इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है. दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जबकि बिहार, झारखंड और पूर्वी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के आसार है. IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Kal Ka Mausam
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी2 / 7

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 26 मई तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट

दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट3 / 7

दिल्ली-NCR में गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव और गर्म रातों को लेकर अलर्ट जारी किया है. सफदरजंग में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा.

यूपी और राजस्थान में भीषण लू का खतरा

यूपी और राजस्थान में भीषण लू का खतरा4 / 7

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. तेज गर्म हवाओं के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट5 / 7

जहां उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. IMD के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

तेज हवाएं और धूल भरी आंधी बढ़ाएंगी परेशानी

तेज हवाएं और धूल भरी आंधी बढ़ाएंगी परेशानी6 / 7

मौसम विभाग ने कई राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी भी चल सकती है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

मानसून की एंट्री पर नजर

मानसून की एंट्री पर नजर7 / 7

IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही केरल पहुंच सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है. हालांकि उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई के बाद उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन