Kal Ka Mausam June 3: 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानिए कहां पड़ेगी भीषण गर्मी, कहां होगी तूफानी बारिश?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 जून 2026 के लिए देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में तेज हवाएं 90 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है.

kal ka mausam
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?2 / 7

दिल्ली और एनसीआर में 3 जून को मौसम मिलाजुला रह सकता है. गर्मी की अगर बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 34 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है. साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश-बिहार को मिलेगी गर्मी से राहत?

उत्तर प्रदेश-बिहार को मिलेगी गर्मी से राहत?3 / 7

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिहार के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भी भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भी असर

झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भी असर4 / 7

पूर्वी भारत के राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भी मौसम बिगड़ सकता है. यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. झारखंड के रांची, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद और हुगली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. असम के तीनसुकिया, नागांव, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, माजुली, धुबरी, हैलाकांडी, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और आंधी आ सकती है.

विज्ञापन

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम5 / 7

भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी राहत लेकर आ सकती है. राजस्थान के चुरू, सीकर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर और भीलवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, विदिशा, बालाघाट, मांडला, सिवनी, खांडवा, डिंडोरी, होशंगाबाद, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में सतर्कता जरूरी

पहाड़ी राज्यों में सतर्कता जरूरी6 / 7

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं.

विज्ञापन

दक्षिण भारत में भी बारिश का असर

दक्षिण भारत में भी बारिश का असर7 / 7

केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर, धर्मपुरी, कांचीपुरम, मदुरै, नामक्कल, नीलगिरि और रानीपेट में मानसून वाली भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन