कैसे शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का सफर? कौन हैं अभिजीत दिपके और क्या करते थे CJP बनाने से पहले

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो हाल ही में लोगों के बीच चर्चा में आए. अभिजीत दीपके ने कहा था कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए देशभर के कई शहरों में युवाओं के साथ प्रदर्शन करेंगे.

abhijeet dipke
1 / 8
जंतर-मंतर पर धरने के दौरान अभिजीत पर दो बार हमला हो चुका है.

विज्ञापन

CJP ने जंतर मंतर पर किया था प्रदर्शन

CJP ने जंतर मंतर पर किया था प्रदर्शन2 / 8

जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और भीषण गर्मी के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में युवा उनके प्रदर्शन में शामिल हुए थे. तो चलिए आज हम जानेंगे कि आखिर कैसे अचानक से अभिजीत दीपके शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मामले पर लाखों युवाओं की आवाज कैसे बने और सीजेपी बनाने से पहले वो क्या कर रहे थे?

विज्ञापन

अभिजीत दीपके कौन हैं?

अभिजीत दीपके कौन हैं?3 / 8

कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के बाद अभिजीत दीपके भारत में सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गए हैं, हालांकि उन्होंने खुद आधिकारिक तौर पर कोई राजनीतिक दल नहीं बनाया है. अभिजीत दीपके मीम और सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में शुरू किए गए कैंपेन के बाद सुर्खियों में आए हैं.

तीन साल तक AAP से जुड़े रहे अभिजीत

तीन साल तक AAP से जुड़े रहे अभिजीत 4 / 8

30 साल के अभिजीत दीपके मूल रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से ताल्लुक रखते हैं. वह बीते करीब दो साल से अमेरिका में रह रहे हैं. अभिजीत ने पुणे से ग्रैजुएशन किया है. अभिजीत दीपके करीब तीन साल तक आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रहे. यहां उन्होंने पार्टी की कम्युनिकेशन टीम में काम किया. अंग्रेजी अखबार द हिन्दू के मुताबिक अभिजीत ने साल 2020 से 2023 तक AAP की सोशल मीडिया टीम में काम किया है.

विज्ञापन

बोस्टन यूनिवर्सिटी से आया बुलावा

बोस्टन यूनिवर्सिटी से आया बुलावा5 / 8

खबरों के अनुसार, अभिजीत ने कुछ समय तक AAP के साथ काम किया फिर उन्होंने मास्टर्स करने की तैयारी की. इसके बाद उन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी से बुलावा आ गया. अभिजीन दीपके ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स में अपनी मास्टर्स की पढ़ाई की है.

सीजेपी बनाने से पहले क्या कर रहे थे अभिजीत?

सीजेपी बनाने से पहले क्या कर रहे थे अभिजीत?6 / 8

कॉकरोच जनता पार्टी बनाने से पहले भी अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं. उनके राजनीतिक विचारों को समझने के लिए सोशल मीडिया एक्स पर उनकी पुरानी पोस्ट पर नजर डाली जा सकती है. उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बातों को शेयर किया है. अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के पक्ष में स्पष्ट तौर पर नजर आते हैं. वो अक्सर भारत में आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ सीजेपी का सफर

कैसे शुरू हुआ सीजेपी का सफर7 / 8

अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी का सफर बहुत ही मजाकिया अंदाज में शुरू हुआ था. सीजेपी असल में भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी की वजह से बनी है. उनकी इस टिप्पणी के बारे में आमतौर पर माना गया कि उन्होंने देश के बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' और परजीवी कहा. बहुत से लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई. हालांकि बाद में चीफ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि वह उन लोगों के बारे में बात कर रहे थे जिन्होंने पेशे में आने के लिए फ़र्ज़ी डिग्रियों का इस्तेमाल किया.

जस्टिस सूर्यकांत ने दी थी सफाई

जस्टिस सूर्यकांत ने दी थी सफाई8 / 8

जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी टिप्पणियों पर सफाई जारी करते हुए कहा था कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया. लेकिन जस्टिस सूर्यकांत के बयान के बाद एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन की ख़ासी चर्चा शुरू हो गई. इस चर्चा के केंद्र में रही अभिजीत दीपके की 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन