भगवान भी नहीं सुरक्षित! मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

महाराष्ट्र के धुले जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा. जिले में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है. घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई. मामले में धुले तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. देखें धुले से पवन पराठे की रिपोर्ट

MANDIR.jpg_4588ed
1 / 6

एक ओर धुले शहर के प्रसिद्ध रोकडोबा हनुमान मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट और दानपेटी चोरी हो गई, तो दूसरी ओर शिरपुर में एक सुनार के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया. दोनों घटनाओं के आरोपी CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं.

विज्ञापन

भगवान का मुकुट और दान पेटी ले उड़े

भगवान का मुकुट और दान पेटी ले उड़े2 / 6

जानकारी के अनुसार, मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोकडोबा हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया. देर रात चोर मंदिर की खिड़की से अंदर घुसे और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के सिर पर लगे चांदी के मुकुट चोरी कर लिए. इसके अलावा मंदिर में रखी दानपेटी और अन्य चांदी के आभूषण भी चुरा लिए गए.

विज्ञापन

शिरपुर में सुनार के घर चोरी, गहना ले उड़े चोर

शिरपुर में सुनार के घर चोरी, गहना ले उड़े चोर3 / 6

उधर, शिरपुर तालुका के आमोदे शिवार क्षेत्र में गोपाल ज्वेलर्स के संचालक विनय सोनी के घर पर भी चोरों ने धावा बोल दिया. घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में रखे करीब 65 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस4 / 6

घटना की शिकायत शिरपुर सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर5 / 6

दोनों चोरी की घटनाओं में आरोपी CCTV कैमरों में दिखाई दिए हैं. हालांकि उनकी पहचान करना और उन्हें गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. धुले तालुका पुलिस और शिरपुर पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं.

बढ़ते चोरी की घटनाओं से लोगों में गुस्सा

बढ़ते चोरी की घटनाओं से लोगों में गुस्सा6 / 6

धुले जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन