LPG Price Hike: क्यों 29 रुपए बढ़ाए गैस सिलेंडर के दाम? केंद्र सरकार ने बताई वजह

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने कहा है कि तेल कंपनियों को अब भी हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का नुकसान हो रहा है. सरकार का दावा है कि भारत में एलपीजी की कीमतें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे कई देशों की तुलना में अभी भी कम हैं.

LPG Price Hike
1 / 8
Credit: AI

विज्ञापन

LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा

LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा2 / 8

केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. ये बढ़ोतरी 7 जून 2026 से लागू हुई है.

विज्ञापन

सरकार ने क्यों बढ़ाए दाम?

सरकार ने क्यों बढ़ाए दाम?3 / 8

सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में तेज उछाल आया है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों की वजह से वैश्विक गैस कीमतें बढ़ी हैं, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है.

'हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान'

'हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान'4 / 8

केंद्र सरकार के मुताबिक, ताजा बढ़ोतरी से पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर बेचने पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था. सरकार का दावा है कि वास्तविक आपूर्ति लागत 1,600 रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

पिछले तीन महीनों में 89 रुपये महंगा LPG

पिछले तीन महीनों में 89 रुपये महंगा LPG5 / 8

इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे. जून की 29 रुपये की नई बढ़ोतरी को जोड़कर देखें तो तीन महीनों में सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है.

उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत

उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत6 / 8

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सब्सिडी का फायदा मिलता रहेगा. सब्सिडी मिलने के बाद पात्र परिवारों को सिलेंडर लगभग 642 रुपये में उपलब्ध होगा

विज्ञापन

तेल कंपनियों पर बढ़ा वित्तीय बोझ

तेल कंपनियों पर बढ़ा वित्तीय बोझ7 / 8

सरकार के मुताबिक, घरेलू एलपीजी पर होने वाला कुल नुकसान पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर लगभग 60,000 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस बोझ को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये की मदद देने की मंजूरी दी है.

भारत में LPG दुनिया से सस्ती?

भारत में LPG दुनिया से सस्ती?8 / 8

सरकार का दावा है कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमतें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे कई देशों की तुलना में कम हैं. सरकार ने इसे रेट बढ़ोतरी की एक अहम वजह बताते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने का दावा किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन