Gold Silver New Rate: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? 5 दिन रेट में आया काफी उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है ताजा भाव

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है तो ताजा रेट चेक करके ही प्लान बनाएं। क्योंकि बीते सप्ताह में सोने-चांदी के रेट में बढ़ा बदलाव आया है। हफ्ते भरी रेटों मे उतार-चढ़ाव जारी रहा और शुक्रवार को बाजार बंद होने पर सोने-चांदी के जो रेट जारी हुए, वहीं आज 5 जुलाई दिन रविवार को भी बने हुए हैं।

Gold silver rate
1 / 6

बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी का रेट इस हफ्ते लगातार क्रैश हुआ, जिसके बाद चांदी की कीमतों में गिरावट पर ब्रेक लगा और शुक्रवार को बाजार बंद होने पर चांदी का रेट 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ। वहीं सोने के रेट में मामूली गिरावट आई और रेट 1.47 लाख पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन

MCX पर सोने का रेट क्या रहा?

MCX पर सोने का रेट क्या रहा?2 / 6

MCX पर सोने के रेट की बात करें तो शुक्रवार को 13 रुपये की गिरावट के बाद दाम 147365 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि पिछले सप्ताह 26 जून दिन शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का रेट 144162 रुपये रहा था, यानी 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले सोने के भाव में 5 दिन में 3203 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

विज्ञापन

MCX पर चांदी का रेट क्या रहा?

MCX पर चांदी का रेट क्या रहा?3 / 6

MCX पर चांदी के रेट की बात करें तो 4 सितंबर को एक्सपायर होने वाली चांदी का रेट इस शुक्रवार को तेजी के साथ 237499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ। जबकि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इसका रेट 223472 पर बंद हुआ था, यानी 5 दिन में चांदी का रेट 14027 रुपये बढ़ा।

तेजी के बावजूद हाई से काफी सस्ती

तेजी के बावजूद हाई से काफी सस्ती4 / 6

बता दें कि बेशक बीते सप्ताह सोने के दाम में गिरावट और चांदी के रेट में तेजी रही, लेकिन दोनों का रेट अभी भी हाई लेवल से काफी नीचे है। साल 2026 के पहले महीने में सोने के रेट ने पहली बार 2 लाख का आंकड़ा पार किया। वहीं चांदी के रेट ने भी इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख का आंकड़ा पार किया।

विज्ञापन

घरेलू मार्केट में क्या है सोने का रेट?

घरेलू मार्केट में क्या है सोने का रेट?5 / 6

घरेलू बाजार में सोने के रेट की बात करें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 146344 रुपये पर क्लोज हुआ। जबकि पिछले सप्ताह शुक्रवार को रेट 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी घरेलू बाजार में सोना 6471 रुपये महंगा हुआ। 22 कैरेट के गोल्ड का रेट आज 142830 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड का रेट आज 130250 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 118540 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट आज 94390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

घरेलू मार्केट में क्या है चांदी का रेट?

घरेलू मार्केट में क्या है चांदी का रेट?6 / 6

घरेलू बाजार में चांदी के रेट की बात करें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, शुक्रवार को चांदी का रेट 233858 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि पिछले सप्ताह शुक्रवा को रेट 216541 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था, यानी उसके बाद 5 दिन में चांदी के रेट में 17317 रुपये प्रति किलो का उछल आया। घरेलू मार्केट में सोना-चांदी खरीदने पर ग्राहक को GST और मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो राज्यवार अलग-अलग हो सकते है। इनके रेट में जुड़ने पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन