Cylinder Booking New Price: सिलेंडर बुकिंग के नए रेट जारी! चेक करें आज रिफिल कराने के लिए कितने लगेंगे पैसे?

देश की तीनों सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने गैस सिलेंडर की आज के रेट अपडेट कर दिए हैं। घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के रेट अपडेट हुए हैं। आज आपके शहर में घरेलू (14.2 kg) और कमर्शियल (19 kg) गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, आइए जानते हैं...

Cylinder Booking
1 / 6

बता दें कि देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट गत एक जुलाई को 183.50 रुपये घटा था। उसके बाद से अब तक सिलेंडर के रेट स्थिर हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के रेट पर पिछली बार के बदलावों के बाद से अब तक स्थिर हैं। आगे भी रेट से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

आज दिल्ली में घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर का रेट

आज दिल्ली में घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर का रेट2 / 6

भारत में आज 9 जुलाई दिन गुरुवार को घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये का मिला रहा है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 2930 रुपये है। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल का रेट बढ़ने के बाद आशंका है कि तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करके नए रेट जारी करे।

विज्ञापन

आज शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट

आज शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट3 / 6

बता दें कि आज मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर कर रेट 941.5 रुपये है। कोलकाता में रेट 3082 रुपये, चेन्नई में 3106 रुपये, चंडीगढ़ में 2954.5 रुपये, देहरादून में 2983.5 रुपये, हैदराबाद में 2052.5 रुपये, गाजियाबाद और नोएडा में 3115 रुपये है।

आज शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट

आज शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट4 / 6

बता दें कि आज मुंबई में घरेलू सिलेंडर कर रेट 941.5 रुपये है। कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.5 रुपये, चंडीगढ़ में 951.5 रुपये, देहरादून में 961 रुपये, हैदराबाद में 934 रुपये, गाजियाबाद और नोएडा में 968 रुपये है।

विज्ञापन

क्या अब और महंगा होगा गैस सिलेंडर?

क्या अब और महंगा होगा गैस सिलेंडर?5 / 6

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने हैं। युद्धविराम टूट चुका है और हमले जारी हैं। ऐसे में अब होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद हो गई है। कच्चे तेल के वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव आया। आज ब्रेंट क्रूड का रेट 9 प्रतिशत तक बढ़ गया। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें बदलने से देश में भी दामों पर असर पड़ता है।

होर्मुज ब्लॉक होने से देश में संकट गहराएगा

होर्मुज ब्लॉक होने से देश में संकट गहराएगा6 / 6

बता दें कि मिडिल ईस्ट की जंग शुरू होने से पहले होर्मुज स्ट्रेट के जरिए अरब देशों से भारत 40 प्रतिशत कच्चा तेल, 60 प्रतिशत LNG और 90 प्रतिशत LPG लेता है। होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने के बावजूद कच्चा तेल तो अमेरिका और रूस से मिल जाएगा, लेकिन LNG-LPG कहां से खरीदेगा। अगर अब युद्ध लंबा चला तो देश में फिर से इन दोनों का संकट गहराने के बादल छा जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन