Flight Booking Big Rule: फ्लाइट टिकट बुकिंग का नियम बदला, 20 अप्रैल से 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा फीस के बुक होंगी

Flight Booking Rules: देशभर में फ्लाइट की बुकिंग का एक नियम बदल गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लाइट सीट अलॉटमेंट का नियम बदला है और 20 अप्रैल से उसे लागू भी कर दिया है।

Flight Booking
1 / 5
केंद्र सरकार ने हाल ही में नया आदेश लागू किया था।

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबर है। फ्लाइट की बुकिंग का नया नियम लागू हो गया हैं। केंद्रीय मंत्रालय के आदेश पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने नए नियम को लागू किया और एयरलाइंस को नया नियम फॉलो करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

फ्लाइट में 60% सीटों के लिए नो एक्स्ट्रा फीस

फ्लाइट में 60% सीटों के लिए नो एक्स्ट्रा फीस2 / 5

नए नियम के अनुसार, देश की भी एयरलाइंस आगामी 20 अप्रैल से सभी उड़ानों में कम से कम 60 फीसदी सीट बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराएंगी। एयरलाइंस को पारदर्शी सीट आवंटन नीति लागू करने का निर्देश केंद्र सरकार ने दिया है।

विज्ञापन

फ्लाइट में परिवार-दोस्त अब एक साथ बैठेंगे

फ्लाइट में परिवार-दोस्त अब एक साथ बैठेंगे3 / 5

नए नियम के अनुसार, अब फ्लाइट में परिवार वाले और दोस्त एक साथ बैठेंगे, बशर्ते वे एक ही PNR पर यात्रा कर रहे हों। यानी अब सभी एयरलाइंस को परिजनों को एक साथ और दोस्तों के ग्रुप को एक साथ सीट अलॉट करनी होगी।

फ्लाइट में पालतू जानवर को साथ ले जा सकेंगे

फ्लाइट में पालतू जानवर को साथ ले जा सकेंगे4 / 5

नए नियम के अनुसार, अब लोग फ्लाइट में पालतू जानवरों, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ भी सफर कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को उपरोक्त तीनों चीजों को लिए ट्रांसपेरेंट पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

फ्लाइट में यात्रियों को उनके अधिकार बताए जाएंगे

फ्लाइट में यात्रियों को उनके अधिकार बताए जाएंगे5 / 5

नए नियम के अनुसार, अब एयरलाइंस यात्रियों को सफर के दौरान उनके अधिकारों के बारे में बताएंगे। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकारों को डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन