Flight Booking New Rules: हवाई यात्रा के नियमों में 6 बदलाव, जानें अब कैसे मिलेंगी पूरे परिवार को सीटें?

Flight Booking New Rules: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार 'पैसेंजर-फर्स्ट' यानी यात्री को प्राथमिकता देने वाले अप्रोच पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कुछ फैसले लिए गए हैं, जिन्हें फ्लाइट बुक करने से पहले जान लेना चाहिए।

Flight Booking
1 / 7

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को पहले से ज्यादा आसान, किफायती, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए सीट के आवंटन को लेकर बने नियम को बदला है। इसके अलावा भी कुछ नियम बदले हैं, जिससे हवाई यात्रा के छिपे हुए खर्चों से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

प्लेन में सीट अलॉटमेंट के लिए नया नियम

प्लेन में सीट अलॉटमेंट के लिए नया नियम2 / 7

बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सबसे बड़ा फैसला सीट आवंटन के नियमों में बदलाव का लिया है। नए नियम के अनुसार, अब एयरलाइंस को कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करानी होंगी। इसके अलावा खाने पीने की वस्तुएं भी किफायती दरों पर उपलब्ध करानी होंगी।

विज्ञापन

एक PNR पर हवाई यात्रा का नया नियम

एक PNR पर हवाई यात्रा का नया नियम3 / 7

नए नियम के अनुसार, एक ही PNR पर यात्रा करने वाले परिवारों और ग्रुप्स को अब लाइनों में नहीं बांटा जाएगा। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि जहां तक हो सके परिजनों और ग्रुप मेंबर्स को एक साथ बैठाया जाए, यानी एक ही PNR वाले पैसेंजर एक साथ या एक दूसरे के आसपास बैठेंगे।

हवाई यात्रा में पालतू जानवरों के लिए नियम

हवाई यात्रा में पालतू जानवरों के लिए नियम4 / 7

फ्लाइट में अब खेल का सामान और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट लेने आसान होंगे। एयरलाइंस को अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और पालतू जानवरों के लिए ट्रांसपेरेंट पॉलिसी बनानी होगी। यानी लोगों को अब हवाई यात्रा में भी पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने के नियम स्पष्ट रूप से बताने होंगे।

विज्ञापन

हवाई यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा

हवाई यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा5 / 7

फ्लाइट लेट होने या कैंसिल होने पर या बोर्डिंग से रोके जाने पर यात्रियों के हक सुरक्षित रहेंगे। एयरलाइंस को ऑफिशियल वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकारों को डिस्प्ले करना होगा। ऐसा नहीं होने पर यात्री आपत्ति जता सकेंगे और विरोध होने पर डिस्पले करना होगा।

लोकल लैंग्वेज में हवाई यात्रियों के अधिकार

लोकल लैंग्वेज में हवाई यात्रियों के अधिकार6 / 7

नए नियम के अनुसार, यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में अब लोकल भाषाओं में बताया जाएगा, ताकि हर तबके के हर भाषा के यात्री अपने अधिकारों के बारे में जान पाएं।

विज्ञापन

भारत में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एविएशन मार्केट

भारत में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एविएशन मार्केट7 / 7

बता दें कि वर्तमान में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट है, जहां हर रोज 5 लाख से ज्यादा लोग हवाई सफर करते हैं। इसलिए मंत्रालय ने पैसेंजर फर्स्ट की पॉलिसी अपनाई है। मंत्रालय ने यात्रियों को किफायती खाना और फ्री Wi-Fi की सुविधा देने के लिए ‘UDAN यात्री कैफे’ की योजना बनाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन