EPFO New Update 2026: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ा फैसला,घर बैठे बैलेंस चेक करने के लिए लॉन्च होगी नई सर्विस

देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO जल्दी ही एक नई सर्विस लॉन्च होने वाली है। जिसके बाद बार-बार वेबसाइट लॉगइन करने का झंझट खत्म हो जाएगा। फोन पर ही बैलेंस और क्लेम का स्टेट्स चेक कर सकेंगे। लेन-देन की डिटेल के बारे में पता लगा सकेंगे।

EPFO
1 / 5

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO जल्द WhatsApp सर्विस लॉन्च कर सकता है। इसे लॉन्च होने पर पीएफ खाताधारक हेलो का मैसेज भेजकर अपने अकाउंट से जुड़ी डिटेल जान सकते हैं। अभी PF की डिटेल लोग UAN Portal, UMANG App या EPFO वेबसाइट पर लॉगइन करके लेते हैं।

विज्ञापन

EPFO 3.0 के तहत सर्विस का विस्तार

EPFO 3.0 के तहत सर्विस का विस्तार2 / 5

EPFO 3.0 के तहत सेवाओं को डिजिटलाइज करने के लिए व्हाट्सऐप सर्विस को बड़ा कदम कहा जा रहा है। इससे पीएफ की जानकारी लेगा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। शुरुआती फेज में सर्विस सफल हुई तो EPFO अन्य सुविधाएं भी WhatsApp के जरिए उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

चैटबॉट या ऑटोमेटेड सिस्टम देगा जवाब

चैटबॉट या ऑटोमेटेड सिस्टम देगा जवाब3 / 5

बता दें कि PF अकाउंट होल्डर्स को अपने ऑफिशियल WhatsApp नंबर पर सिर्फ Hello मैसेज भेजना होगा। चैटबॉट या ऑटोमेटेड सिस्टम यूजर के सामने ऑप्शन डिस्पले करेगा। Balance Check, Claim Status या Transaction History में से कोई एक विकल्प चुनकर डिटेल ले सकेंगे।

बैकिंग सेक्टर जैसी व्हाट्सऐप सर्विस होगी

बैकिंग सेक्टर जैसी व्हाट्सऐप सर्विस होगी4 / 5

बता दें कि EPFO की यह नई सुविधा बैंकिंग सेक्टर की WhatsApp सेवाओं जैसी हो सकती है, जहां ग्राहक आसानी से अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी किसी भी तरह की डिटेल ले सकते हैं। अभी PF बैलेंस चेक करने के लिए SMS, मिस्ड कॉल या UMANG App है। SMS और मिस्ड कॉल जैसी सुविधा भी है।

विज्ञापन

क्लेम स्टेट्स को ट्रैक करना होगा आसान

क्लेम स्टेट्स को ट्रैक करना होगा आसान5 / 5

बता दें कि व्हाट्सऐप सर्विस से क्लेम स्टेट्स को ट्रैक करना काफी आसान रहेगा। बार-बार वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन नहीं करना होगा। बल्कि मैसेज करके चैटबॉट से कभी भी अपने क्लेम की जानकारी ले सकते हैं। इससे जहां समय बचेगा, वहीं सोशल मीडिया की विस्तार भी होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन