EPFO New Update: पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए नया अपडेट, 3 दिन तक बंद रहेगा पोर्टल, जानें कब और क्यों?

कर्ममचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के देशभर के करीब 8 करोड़ खाता धारकों के लिए जरूरी खबर है। EPFO पोर्टल 3 दिन तक बंद रहेगा, इसलिए 3 दिन तक सेवाएं बंद रहेंगी। कर्मचारी न कोई क्लेम कर पाएंगे और न ही पासबुक चेक कर पाएंगे।

EPFO
1 / 7

EPFO मेंबर पोर्टल पर 3 दिन पोर्टल क्लोजिंग का ऑफिशियल नोटिस जारी हो गया है। इसके अनुसार, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन, प्रोसेसिंग, पासबुक चेकिंग समेत सभी सेवाएं 26 जून 2026 को रात 12 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक बंद रहेगी। वहीं 29 जून 2026 को रात 12 बजे पोर्टल और सभी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

क्या है 3 दिन के शटडाउन की वजह?

क्या है 3 दिन के शटडाउन की वजह?2 / 7

EPFO पोर्टल को 3 दिन बंद रखने की वजह सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन है। EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत करना चाहता है। इसके लिए डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन होना है। शेड्यूल के तहत सिस्टम माइग्रेशन और अपग्रेडेशन किया जा रहा है, ताकि खाताधारकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सर्विस मिले।

विज्ञापन

शटडाउन का PF खाताधारकों पर क्या असर पड़ेगा?

शटडाउन का PF खाताधारकों पर क्या असर पड़ेगा?3 / 7

EPFO पोर्टल के 3 दिन के शटडाउन से खाताधारक कोई नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं कर पाएंगे। जो क्लेम पहले से प्रोसेस में हैं, वे भी कंप्लीट नहीं हो पाएंगे और न ही उनका स्टेट्स चेक कर पाएंगे। पासबुक तक चेक नहीं कर पाएंगे। ECR फाइलिंग और UAN को अकाउंट से लिंक नहीं कर पाएंगे। इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ी तो भी क्लेम नहीं कर पाएंगे।

26 जून से पहले सबमिट क्लेम का क्या होगा?

26 जून से पहले सबमिट क्लेम का क्या होगा?4 / 7

EPFO पोर्टल के 3 दिन के शटडाउन के लिए जारी नोटिस में साफ किया गया है कि पोर्टल पूरी तरह बंद रहेगा। माइग्रेशन और अपग्रेडेशन का पीरियड शुरू होने से पहले जो क्लेम सबमिट किए गए, वे भी प्रोसेस नहीं होंगे। 26 जून से पहले जो क्लेम किए गए हैं, उन पर कोई काम नहीं हो पाएगा। 29 जून को पोर्टल शुरू होने के बाद ही उन पर वर्किंग संभव होगी।

विज्ञापन

शटडाउन के दौरान मदद चाहिए तो क्या करें?

शटडाउन के दौरान मदद चाहिए तो क्या करें?5 / 7

EPFO पोर्टल के शटडाउन से होने वाली अस्थायी असुविधा के लिए अधिकारियों ने खेद प्रकट किया है। उन्होंने खाताधारकों से धैर्य रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि अगर किसी खाताधारक को कोई जरूरी जानकारी या मदद चाहिए तो वे EPFO के ऑफिशियल कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं।

शटडाउन का मतलब नई सर्विस या बड़ा बदलाव?

शटडाउन का मतलब नई सर्विस या बड़ा बदलाव?6 / 7

शटडाउन के नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 3 दिन में माइग्रेशन और अपग्रेडेशन के दौरान कोई बड़ा बदलाव हो सकता है या नई सर्विस शुरू हो सकती है। EPFO इस महीने के आखिर में खाताधारकों के लिए UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। 3 दिन के शटडाउन में यह सर्विस अपग्रेड हो सकती है।

विज्ञापन

UPI-ATM से पैसे निकालने की सुविधा कैसे काम करेगी?

UPI-ATM से पैसे निकालने की सुविधा कैसे काम करेगी?7 / 7

EPFO के खाता धारकों को पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए क्लेम करना पड़ता है। UAN पोर्टल पर जाकर काफी लंबा ऑनलाइन प्रोसेस करना पड़ता है, लेकिन अब EPFO एक मोबाइल ऐप अपग्रेड कर रहा है, जो खाताधारकों के बैंक अकाउंट से लिंक होगा और UPI के जरिए खाताधारकों को किसी भी समय पैसा निकालने में मदद करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन