EPFO New Updates: UAN एक्टिवेशन में प्रॉब्लम, पासबुक नहीं हो रही ओपन, जानें कौन-सी सर्विसेज हैं ठप और कब होंगी वर्किंग‌?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी वेबसाइट को अपडेट और अपग्रेड किया है। लेकिन 12 दिन बाद भी पोर्टल पर PF खाताधारक पासबुक चेक नहीं कर पा रहे हैं। वहीं उमंग ऐप पर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेशन और एक्टिवेशन में भी अभी समस्या आ रही है।

EPFO
1 / 7

EPFO ने 3 दिन के लिए पोर्टल को बंद किया था, लेकिन पोर्टल को अपडेट और अपग्रेड करने में 10 दिन लग गए। 10 दिन बाद जब पोर्टल खुला तो उस पर UAN एक्टिवेशन और जनरेशन नहीं हुआ। वहीं 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारक अपनी पासबुक तक चेक नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

पोर्टल पर UAN एक्टिवेट न होने की वजह

पोर्टल पर UAN एक्टिवेट न होने की वजह2 / 7

EPFO पोर्टल पर खाताधारक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेशन और एक्टिवेशन नहीं हो रहा, क्योंकि पोर्टल से दोनों सुविधाओं को हटा दिया गया है। साथ ही इन दोनों सुविधाओं को UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए UAN जनरेशन और एक्टिवेशन के लिए ऐप यूज करें।

विज्ञापन

उमंग ऐप पर ओपन नहीं हो रही पासबुक

उमंग ऐप पर ओपन नहीं हो रही पासबुक3 / 7

EPFO पोर्टल पर डेटाबेस इंटीग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड हो गया है, लेकिन UMANG ऐप और पोर्टल दोनों पर खाताधारक पासबुक चेक नहीं कर पा रहे हैं। वेबसाइट अपडेट होने के बाद भी खाताधारकों को सर्विसेज का इस्तेमाल करने में दिक्कतें हो रही हैं और वे अब शिकायत करने लगे हैं।

EPFO खातारधारकों से सहयोग करने की अपील

EPFO खातारधारकों से सहयोग करने की अपील4 / 7

EPFO ने खाताधारकों से सहयोग करने की अपील की है और कहा है कि सॉफ्टवेयर अपडेशन के बाद क्लेम चेक करने और वेरिफाई करने में अभी समय लगेगा। इसलिए क्लेम के निपटारे में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है। वहीं पोर्टल-ऐप पर सुविधाएं अभी पूरी तरह अपडेट होनी हैं।

विज्ञापन

15 दिन में पूरी तरह एक्टिवेट होंगी सुविधाएं

15 दिन में पूरी तरह एक्टिवेट होंगी सुविधाएं5 / 7

EPFO अधिकारियों ने मीडिया के जरिए लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और सलाह दी है कि वे बार-बार ऑनलाइन सर्विसेज का इस्तेमाल करने और एक ही रिक्वेस्ट को बार-बार भेजने से बचें। धीरे-धीरे सेवाएं काम करने लगेंगी। सभी सेवाओं को रेगुलर शुरू होने में एक से डेढ़ सप्ताह का समय लगेगा।

PF खाताधारकों को इन सेवाओं का इंतजार

PF खाताधारकों को इन सेवाओं का इंतजार6 / 7

बता दें कि उमंग ऐप पर EPFO की सेवाएं सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं और लॉगइन करने में भी समस्या आ रही है। EPFO पोर्टल पर भी खाताधारकों और कंपनियों को लॉगइन करने में प्रॉब्लम हो रही है। वहीं खाताधारक न अपने क्लेम का स्टेट्स चेक कर पा रहे, न क्लेम कर पा रहे और न ही पासबुक चेक कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

अब UMANG ऐप से ही एक्टिवेट होगा UAN

अब UMANG ऐप से ही एक्टिवेट होगा UAN7 / 7

EPFO ने पोर्टल से UAN एक्टिवेट करने और नया UAN बनाने की सुविधा पूरी तरह हटा दी है। अब दोनों सेवाएं केवल UMANG ऐप के जरिए उपलब्ध होंगी। क्योंकि इससे सुरक्षा बढ़ेगी और फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी। वहीं अब UMANG ऐप से UAN एक्टिवेट करने और नया UAN बनाने के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन