PF Claim New Rules: PF खाताधारकों के लिए बड़ा फैसला, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं तो अटकेगा क्लेम, ऐसे करें अपडेट

केंद्रीय भविष्य कर्मचारी संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों प्रोविडेंट फंड (PF) खाताधारकों के लिए एक नियम लागू किया है। नया नियम PF खाते की प्रोफाइल फोटो, क्लेम और ई-नॉमिनेशन से जुड़ा है। PF क्लेम करने से पहले आपको नया नियम फॉलो करना ही होगा।

PF Claim New Rules
1 / 5

अगर कर्मचारी PF खाताधारक हैं तो उन्हें अपना UAN प्रोफाइल अच्छी तरह से अपडेट रखना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अकसर लोग PF प्रोफाइल की फोटो को लेकर लापरवाही बरतते हैं, जबकि फोटो को अपडेट किया जाना चाहिए, नहीं तो क्लेम अटक सकता है।

विज्ञापन

क्लेम निपटने में देरी हो सकती

क्लेम निपटने में देरी हो सकती2 / 5

EPFO के नए नियमों के अनुसार, अगर आपका PF प्रोफाइल पूरा नहीं है, अपडेट नहीं है या फोटो अपडेट नहीं है तो ई-नॉमिनेशन नहीं कर पाएंगे। ऐसा होने पर क्लेम नहीं कर पाएंगे या जो क्लेम सबमिट हो चुके हैं वे अटक सकता है, रिजेक्ट भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

ई-नॉमिनेशन के लिए फोटो जरूरी

ई-नॉमिनेशन के लिए फोटो जरूरी3 / 5

EPFO खातााधारक की पहचान उसकी प्रोफाइल फोटो से ही करता है। हालांकि हर काम करने के लिए फोटो जरूरी नहीं होता, लेकिन ई-नॉमिनेशन जैसी कुछ सेवाओं के लिए फोटो जरूरी है। अगर प्रोफाइल पर फोटो अपडेट होगी तो PF से जुड़े क्लेम का निपटारा जल्दी हो सकता है।

प्रोफाइल फोटो अपडेट ऐसे करें

प्रोफाइल फोटो अपडेट ऐसे करें4 / 5

EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं। UAN और पासवर्ड से लॉगइन करें। प्रोफाइल या व्यू सेक्शन में जाएं और वहां फोटो अपडेट करने का ऑप्शन चुनें। अपनी पासपोर्ट साइज नई फोटो अपलोड करें और जब बदली हुई फोटो शो हो जाए तो सेव कर दें। सेव से पहले फोटो सही है या नहीं, चेक करें।

विज्ञापन

प्रोफाइल को अपडेट ऐसे करें

प्रोफाइल को अपडेट ऐसे करें5 / 5

PF खाताधारक को केवल फाइल फोटो ही नहीं, बल्कि आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नबंर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी अपडेट करनी चाहिए और वेरिफिकेशन भी जरूरी है। इससे ऑनलाइन PF निकालने, पेंशन, ई-नॉमिनेशन और क्लेम का निपटारा आसानी से हो जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन