स्टाइलिश लुक, टाइट सिक्योरिटी...देखें, जैसेलमेर से ट्रंप की बेटी टिफनी की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस के साथ भारत दौरे पर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं. दिल्ली और आगरा घूमने के बाद उन्होंने जैसलमेर के फेमस सोनार किले समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Donald trump Daughter Tiffany trump jaisalmer visit
1 / 6
Credit: News24

विज्ञापन

दिल्ली और आगरा के बाद जैसलमेर का रुख

दिल्ली और आगरा के बाद जैसलमेर का रुख2 / 6

भारत यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस ने सबसे पहले दिल्ली में जाने-माने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया. इसके बाद दोनों आगरा पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की सैर की. जैसलमेर उनकी यात्रा का अगला प्रमुख पड़ाव बना.

विज्ञापन

सोनार किले की भव्यता ने खींचा ध्यान

सोनार किले की भव्यता ने खींचा ध्यान3 / 6

जैसलमेर पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप ने ऐतिहासिक जैसलमेर किले का दौरा किया. पीले पत्थरों से बना ये किला दुनिया के सबसे बड़े जीवित किलों में गिना जाता है और राजस्थान की पहचान माना जाता है. सूत्रों के मुताबिक, टिफनी ट्रंप की यात्रा में Patwon Ki Haveli और Gadisar Lake जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी शामिल रहा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के कड़े इंतजाम4 / 6

जैसलमेर भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक मौजूद संवेदनशील इलाका माना जाता है. ऐसे में टिफनी ट्रंप के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की. कई पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी भी रखी गई. टिफनी ट्रंप के साथ 25 गाड़ियों का काफिला साथ था.

विज्ञापन

लग्जरी होटल में ठहरे मेहमान

लग्जरी होटल में ठहरे मेहमान5 / 6

टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस जैसलमेर के प्रसिद्ध होटल Suryagarh Jaisalmer में ठहरे. ये होटल अपनी राजस्थानी मेहमाननवाजी और शाही अनुभव के लिए दुनियाभर में जाना जाता है स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि ट्रंप परिवार के सदस्य की इस यात्रा से जैसलमेर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. (All Photos Credit: Social Media)

निजी यात्रा ने बटोरी सुर्खियां

निजी यात्रा ने बटोरी सुर्खियां6 / 6

हालांकि ये पूरी यात्रा निजी बताई गई है और इसका कोई आधिकारिक या राजनयिक कार्यक्रम नहीं था, लेकिन ट्रंप परिवार से जुड़े होने की वजह से इस दौरे ने भारत और विदेश दोनों जगह मीडिया का ध्यान आकर्षित किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन