DK Shivakumar Salary: कर्नाटक में जल्द ही एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है, सिद्धारमैया के पद छोड़ने के साथ ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने की प्रबल संभावना है. जानें प्रमोशन के साथ उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा?
डीके शिवकुमार की शैक्षिक पृष्ठभूमि

2 / 5
राजनीति के अलावा डीके शिवकुमार की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी मज़बूत है. कनकपुरा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने बेंगलुरु के आरसी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की. 2006 में मैसूरु स्थित कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर पूरा किया.
वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की संभावना

3 / 5
अगर डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री के पद पर प्रमोट किया जाता है, तो वेतन, भत्तों और आधिकारिक सुविधाओं में काफ़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. फ़िलहाल, उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनका मासिक वेतन और भत्ते लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है.
डीके शिवकुमार की कितनी बढ़ेगी सैलरी?

4 / 5
मुख्यमंत्री बनने के बाद,डीके शिवकुमार का कुल मासिक पैकेज बढ़कर लगभग 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकता है. इसके साथ ही, उन्हें मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास, Z-प्लस सुरक्षा, बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला और आधिकारिक यात्राओं के लिए राज्य के विशेष विमान की सुविधा भी मिलेगी.
सत्ता-साझेदारी का फ़ॉर्मूला

5 / 5
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है. यह घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के भीतर कथित तौर पर सत्ता-साझेदारी की व्यवस्था तय होने के लगभग ढाई साल बाद सामने आया है. सत्ता-साझेदारी का फ़ॉर्मूला आख़िरकार लागू हो सकता है.