Delhi NCR Weather 14 May: दिल्ली NCR में तूफान का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम पर अपडेट?

Delhi NCR Weather IMD Alert: उत्तर-पश्चिमी भारत में दो दिन बाद एक्टिव होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हुआ है. उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में चक्रवात अगर इधर आया तो दिल्ली मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

Delhi NCR Weather IMD Alert
1 / 5

Delhi NCR Weather IMD Alert: दिल्ली NCR में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट और उसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 1-2°C की वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

Delhi NCR में येलो अलर्ट जारी

Delhi NCR में येलो अलर्ट जारी2 / 5

दिल्ली NCR में अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा. धूल भरी आंधी की संभावना को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. शाम या रात के समय गरज चमक के साथ बारिश के एक दौर के लौटने का अनुमान है.

विज्ञापन

60 की स्पीड में चल सकती हैं हवाएं

60 की स्पीड में चल सकती हैं हवाएं3 / 5

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छिटपुट बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है. शाम या रात के समय गरज चमक और तेज हवाओं या आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश का एक दौर देखा जा सकता है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. आंधी के दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दिल्ली में कैसा रहा मौसम

दिल्ली में कैसा रहा मौसम4 / 5

पिछले 24 घंटों का मौसम की बात की जाए तो दिल्ली में कुछ अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 1°C की हल्की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27°C की सीमा में और अधिकतम तापमान 37-39°C की सीमा में दर्ज किया गया. दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा.

विज्ञापन

सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान5 / 5

दिल्ली में कुछ अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C), कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 km/h रही और झोंकों के साथ यह गति 41 km/h तक पहुंच गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन