Indian Railways: बिहार-महाराष्ट्र के यात्रियों की बल्ले-बल्ले! 27 जून से दानापुर-पुणे अमृत भारत ट्रेन शुरू, जानें रूट, टाइमिंग और पूरी डिटेल

बिहार से महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे खुशखबरी लाया है. दानापुर से पुणे के बीच नई अमृत भारत रेल 27 जून से शुरू होने जा रही है. आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में.

Danapur Pune Amrit Bharat Express
1 / 8

बिहार से महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे खुशखबरी लाया है. दानापुर से पुणे के बीच नई अमृत भारत रेल 27 जून से शुरू होने जा रही है. आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में.  

Advertisment

दानापुर-पुणे के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

दानापुर-पुणे के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन2 / 8

रेलवे की यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस खास तौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी, जो नौकरी, पढ़ाई, कारोबार या पारिवारिक कारणों से बिहार से महाराष्ट्र और महाराष्ट्र से बिहार आते-जाते रहते हैं. नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर विकल्प मिलेगा और यात्रियों की परेशानी कुछ हद तक कम होगी.

विज्ञापन

टिकट बुकिंग के लिए जानें ट्रेन नंबर

टिकट बुकिंग के लिए जानें ट्रेन नंबर3 / 8

पुणे से दानापुर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 11431 रखा गया है. वहीं, दानापुर से पुणे के लिए चलने वाली ट्रेन 11432 नंबर से संचालित होगी. टिकट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस या यात्रा से जुड़ी जानकारी लेते समय इन नंबरों को ध्यान में रखना यात्रियों के लिए काफी जरूरी रहेगा.

क्या रहेगी टाइमिंग

क्या रहेगी टाइमिंग4 / 8

यह ट्रेन पुणे से हर शनिवार दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दानापुर रात 1:30 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी में दानापुर से यह ट्रेन हर सोमवार दोपहर 3:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी. ऐसे में यात्रियों को पहले से अपना सफर प्लान करने में आसानी होगी. बता दें कि इस ट्रेन का संचालन 27 जून 2026 से होगा.

विज्ञापन

रास्ते में इन अहम स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रास्ते में इन अहम स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन5 / 8

दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस अपने सफर के दौरान कई बड़े स्टेशनों पर ठहरेगी. इनमें दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे स्टेशन शामिल हैं.

ट्रेन में कितने कोच होंगे

ट्रेन में कितने कोच होंगे6 / 8

इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे. इनमें शयनयान श्रेणी के 8 कोच, सामान्य श्रेणी के 7 कोच, 1 पैंट्रीकार और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे.

विज्ञापन

कब से शुरू होगी बुकिंग

कब से शुरू होगी बुकिंग7 / 8

इस ट्रेन के लिए बुकिंग 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. यात्री टिकट बुक कराने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और RailOne ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, ट्रेन के आगमन-प्रस्थान समय, रनिंग स्टेटस और अन्य अपडेट के लिए रेलवे इन्क्वायरी वेबसाइट और NTES ऐप भी उपयोगी साबित होंगे.

क्यों खास है यह नई अमृत भारत ट्रेन

क्यों खास है यह नई अमृत भारत ट्रेन8 / 8

दानापुर से पुणे के बीच शुरू हो रही यह ट्रेन बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. इससे लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, भीड़भाड़ वाले रूट पर नया विकल्प मिलेगा और यात्रियों को समय, सुविधा तथा सफर की योजना बनाने में पहले से ज्यादा सहूलियत होगी.(Image: Social Media) यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा से नोएडा, गाजियाबाद-दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! तिलपता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन