DA Hike: महंगाई भत्ते को लेकर मिलेगी गुडन्यूज, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
दूध, पेट्रोल और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों के बीच जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. AICPI इंडेक्स और महंगाई के आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों को अगले DA रिवीजन में फायदा मिल सकता है.

जुलाई 2026 में बढ़ सकता है DA
2 / 6केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई 2026 का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने की उम्मीद तेज हो गई है. देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, खासकर दूध और पेट्रोल की कीमतों में उछाल, DA कैलकुलेशन पर असर डाल सकती है. सरकार हर छह महीने में DA रिवाइज करती है और इसका आधार AICPI इंडेक्स होता है.
अभी कितना मिल रहा है DA?
3 / 6केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 से कर्मचारियों के DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद DA बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है. अब कर्मचारियों की नजर जुलाई 2026 के अगले रिवीजन पर टिकी हुई है.
AICPI इंडेक्स क्यों है अहम?
4 / 6महंगाई भत्ते की गणना AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर की जाती है. ये इंडेक्स कर्मचारियों की लाइफ स्टाइल में होने वाले खर्चे को दिखाता है. इंडेक्स जितना ऊपर जाएगा, DA बढ़ने की संभावना उतनी ज्यादा होगी.
कर्मचारियों को कितनी मिल सकती है बढ़ोतरी?
5 / 6अगर आने वाले महीनों में महंगाई का स्तर ऊंचा बना रहता है, तो जुलाई 2026 में DA में 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि आखिरी फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी और ऑफिशियल डेटा पर निर्भर करेगा.
लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा
6 / 6डीए बढ़ने का फायदा सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि पेंशनर्स को भी मिलता है. पेंशनर्स को Dearness Relief (DR) के रूप में समान बढ़ोतरी दी जाती है. इससे लाखों परिवारों की मासिक आय में सुधार होता है. (All Photos Credit: Social Media)