DA Hike: महंगाई भत्ते से जुड़ी गुडन्यूज, इस राज्य में बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत, जानें कब से लागू?

Dearness Allowance increse: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते से जुड़ी गुड न्यूज दी है. महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. अब डीए और डीआर की दर 60 प्रतिशत हो जाएगी. बढ़ी दरें एक जनवरी 2026 से लागू होंगी.

SALARY.jpg (1)
1 / 5

Dearness Allowance increse: महंगाई भत्ते से जुड़ी गुडन्यूज, अब अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनधारकों की पेंशन बढ़कर मिलेगी. प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले से हजारों कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा होगा.

विज्ञापन

पांच महीने का मिलेगा एरियर

पांच महीने का मिलेगा एरियर2 / 5

समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी की जानें तो अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स को पेंशन के मई को मिलाकर पांच महीने का एरियर मिलेगा. बढ़ी हुई नई दरें एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. अब डीए की दर 60 प्रतिशत हो गई है.

विज्ञापन

किस-किस को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

किस-किस को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ3 / 5

सीएमओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ केवल स्थाई राज्य कर्मचारियों ही मिलेगा. अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी भी इस वृद्धि का लाभ उठा पाएंगे. राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत केंद्रीय कर्मचारी भी इसका लाभ उठा पाएंगे.

पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ी राहत

पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ी राहत4 / 5

महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी होने से राज्य के पेंशनधारकों की भी पेंशन में इजाफा होगा. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रोजाना बढ़ते खर्चों को देखते हुए राज्य सरकार के इस फैसले से काफी सहारा मिलेगा. सरकार का मानना है कि बढ़ी पेंशन से बुजुर्ग पेंशनधारकों की दवाइयों, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

केंद्र सरकार के बाद लिया फैसला

केंद्र सरकार के बाद लिया फैसला5 / 5

केंद्र सरकार ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसी को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कर्मचारियों की आय बढ़ने के साथ उनकी क्रय शक्ति भी मजबूत होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन