Credit Card New Rules: क्रेडिट कार्ड को लेकर नया नियम, RBI ने खत्म की बिल भरने की टेंशन
आजकल शॉपिंग करने का सबसे अच्छा जरिया क्रेडिट कार्ड है। आज लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हैं, जिससे शॉपिंग करने पर बिल भरना पड़ता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और बिल पेमेंट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ नियम बनाए हुए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नियम है कि क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में देरी करने पर चार्ज देना पड़ेगा। लेकिन बैंक ने इस नियम को लेकर क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत दी है। नए नियम के अनुसार अब अगर बिल भरने की ड्यू डेट निकल जाए तो आपको पेनल्टी नहीं लगेगी और न ही चार्ज फीस लगेगी।
बैंक 3 दिन का ग्रेस पीरियड देगा
2 / 5रिजर्व बैंक के नए नियम के अनुसार, अब क्रेडिट कार्ड का बिल भरने की ड्यू डेट मिस हो गई, भूल गए तो टेंशन न लें। बैंक आपको बिल भरने के लिए 3 दिन का अतिरिक्त समय देगा। इसे ग्रेस पीरियड कहा जाएगा। यानी अगर बिल भरने की तारीख 5 है तो आप अब 8 तारीख तक क्रेडिट कार्ड बिल भर सकेंगे।
बकाया पेमेंट पर लेट फीस लगेगी
3 / 5रिजर्व बैंक के नए नियम के अनुसार, क्रेडिट कार्ड के बिल पर लेट फीस सिर्फ बकाया राशि पर लगेगी, न कि पूरे बिल की रकम पर लगेगी। ऐसा होने से कम ब्याज देना होगा। वहीं 3 दिन के ग्रेस पीरियड में भी बिल नहीं भरा तो लेट फीस देनी पड़ेगी। वहीं 3 दिन के ग्रेस पीरियड में बिल नहीं भरने से क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ेगा।
ग्राहक को महीना पहले बताएं नए नियम
4 / 5रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, अगर बैंक लेट फीस या बिल भरने के नियमों को लेकर कोई बदलाव करता है तो उसे करीब एक महीना पहले ही अपने ग्राहकों को नए नियमों और बदलावों की जानकारी देनी होगी। वहीं ध्यान रहे कि बेशक रिजर्व बेंक ने क्रेडिट कार्ड पेमेंट के नियमों में कुछ ढील दी है, लेकिन समय पर बिल भरना ही उचित होगा।
बैंकों की क्रेडिट कार्ड यूजर्स को सलाह
5 / 5क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बैंकों ने सलाह दी कि वे अपना क्रेडिट कार्ड बिल ड्यू डेट से पहले भर दें। इसके 2 फायदे होंगे, एक यह कि कोई लेट फीस नहीं या पेनल्टी या चार्ज नहीं भरना पड़ेगी। दूसरी क्रेडिट स्कोर पर भी असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि अगर क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ा तो क्रेडिट कार्ड बंद किया जा सकता है।