Commercial Cylinder: 19KG कमर्शियल सिलेंडर होंगे बंद? इंडेन-भारत-HP की बड़े बदलाव की तैयारी, जानें क्या है योजना?

देशभर के कमर्शियल सिलेंडर यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। तीनों ऑयल कंपनियों इंडेन-भारत और HP एक बदलाव करने की तैयारी में हैं। अगर प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई तो जल्दी ही नए कमर्शियल सिलेंडर दुकानों और होटलों में नजर जाएंगे।

Commercial Cylinder
1 / 5

दुकानदारों और होटलों में 19 किलो वाले भारी भरकम सिलेंडर की टेंशन खत्म हो सकती है। क्योंकि सरकार 19 किलो वाले सिलेंडर को रिप्लेस करने के लिए 10 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर लॉन्च कर सकती है। 19 किलो वाले सिलेंडर बंद होंगे या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कमर्शियल LPG यूजर्स को जल्द ही एजेंसी में या रिटेल शॉप पर 10 किलो के हल्के सिलेंडर मिल सकते हैं।

विज्ञापन

19 किलो के सिलेंडर को उठाना मुश्किल

19 किलो के सिलेंडर को उठाना मुश्किल2 / 5

चाय की दुकान, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैफे, फूड स्टॉल, शादी-ब्याह में या होटलों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर ही इस्तेमाल किए जाते हैं, जो बहुत भारी होते हैं, इसलिए उन्हें उठाना मुश्किल होता है। लोगों की इसी परेशानी का समाधान करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) कंपनी 10 किलो वाला सिलेंडर मार्केट में लाएगी।

विज्ञापन

10 किलो के सिलेंडर का फायदा किसे होगा?

10 किलो के सिलेंडर का फायदा किसे होगा?3 / 5

सूत्रों के अनुसार, 10 किलो वाले सिलेंडर का सबसे बड़ा फायदा कमर्शियल सेक्टर को होगा। 19 किलो के सिलेंडर को उठाने और रखने की जगह बनाने में परेशानी होती है। जबकि 10 किलो का सिलेंडर उठाना आसान होगा और कम जगह घेरेगा। इसका फायदा होटलों, कैफे, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल, टी स्टॉल, किराएदारों, छात्रों और दूसरे शहरों में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को होगा।

कितनी हो सकती है नए सिलेंडर की कीमत

कितनी हो सकती है नए सिलेंडर की कीमत4 / 5

सूत्रों के अनुसार, 10 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट अभी तय नहीं हुआ है। क्योंकि तेल कंपनियां प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी कीमत तय करेंगी। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट 942 रुपये है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2930 रुपये है। 5 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 808.50 रुपये है तो 10 किलो का सिलेंडर सस्ता हो सकता है।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट वार ने बदला LPG का बाजार

मिडिल ईस्ट वार ने बदला LPG का बाजार5 / 5

फरवरी 2026 में मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के युद्ध ने भारत के LPG बाजार को बदला। भारत में PNG नेटवर्क का विस्तार हुआ। देश में घरेलू गैस का उत्पादन 32 TMT से बढ़ाकर 52 TMT से ज्यादा यानी 60 प्रतिशत बढ़ गया। 5 किलो वाले 'छोटू' LPG सिलेंडर कंपनियों ने लॉन्च किए, जिनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। कंपनियों ने सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई से जुड़े कई नियम बदले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन