Central Railway food price hike: रेलवे स्टेशन पर महंगा हुआ फूड, जानें किस चीज के कितने बढ़े दाम?

Central Railway food price hike: मध्य रेलवे ने अपने माइनर स्टैटिक कैटरिंग स्टेशनों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में बदलाव को मंजूरी दे दी है. 1 जून से स्टेशनों पर नया मेनू और संशोधित दरें पूरी तरह लागू हो जाएंगी.

Central Railway food price hike.jpg
1 / 4

Central Railway food price hike: मध्य रेलवे के स्टेशनों पर वड़ा पाव हुआ महंगा, 1 जून से लागू होंगी नई दरें. इस नए संशोधन के बाद स्टेशनों पर 50 ग्राम के एक आलू वड़ा की कीमत 15 रुपये तय की गई है. इसके साथ ही वड़ा के साथ खाए जाने वाले एक सिंगल पाव की कीमत अब 5 रुपये होगी.

विज्ञापन

वेज समोसा और पाव भाजी के भी दाम बढ़े

वेज समोसा और पाव भाजी के भी दाम बढ़े2 / 4

मेनू के अन्य लोकप्रिय स्नैक्स में वेज समोसा 20 रुपये, वेज पफ 20 रुपये और साबूदाना वड़ा 20 रुपये में मिलेगा. यात्रियों के पसंदीदा व्यंजनों में शामिल पाव भाजी अब 50 रुपये और वेज पिज्जा भी 50 रुपये की नई कीमत पर बेचा जाएगा.

विज्ञापन

मसाला डोसा और इडली सांभर के नए रेट

मसाला डोसा और इडली सांभर के नए रेट3 / 4

दक्षिण भारतीय व्यंजनों में मसाला डोसा 35 रुपये और दो पीस इडली सांभर/चटनी की कीमत 30 रुपये निर्धारित की गई है. हालांकि, कुछ व्यंजनों जैसे मिसल पाव (35 रुपये), कचोरी (15 रुपये) और दाबेली (20 रुपये) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दाम बढ़ाने के साथ सुधारें क्वालिटी

दाम बढ़ाने के साथ सुधारें क्वालिटी4 / 4

रेलवे प्रशासन ने आदेश दिया है कि कीमतों में इस बढ़ोतरी के साथ ही वेंडर्स को भोजन की गुणवत्ता (क्वालिटी) में भी सुधार करना होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टॉल धारकों को अपनी दुकानों पर द्विभाषी (दो भाषाओं में) रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. स्टेशनों पर यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों को रोकने और खाने की क्वालिटी जांचने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन