ट्विशा शर्मा की मौत का सच आएगा सामने, समर्थ-गिरिबाला को घर लेकर जाएगी CBI, जानें क्या कदम उठाएगी एजेंसी?

ट्विशा शर्मा की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तेज कर दी है। जांच एजेंसी को समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह का 5 दिन का रिमांड मिल गया है। अब एजेंसी दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। वहीं दोनों को लेकर उनके घर फिर से जाएगी और वहां एक टेस्ट करके मौत का सच पता लगाने की कोशिश करेगी।

Twisha Sharma
1 / 6

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, CBI ने समर्थ सिंह से जहां करीब 20 सवाल पूछे थे और सभी का वे जवाब नहीं दे पाए। उसी तरह एजेंसी ने गिरिबाला सिंह से भी 20 साल पूछे थे। समर्थ सिंह ने जांच एजेंसी की टीम को बताया है कि उसने ही ट्विशा को फांसी के फंदे से उतारा था और उसकी मां गिरिबाला सिंह ने उसके गले की गांठ खोली थी।

विज्ञापन

समर्थ-गिरिबाला को लेकर CBI घर जाएगी

समर्थ-गिरिबाला को लेकर CBI घर जाएगी2 / 6

जांच एजेंसी इसी पॉइंट को वेरिफाई करने के लिए समर्थ और गिरिबाला को उनके घर में उस स्थान पर ले जाएगी, जहां ट्विशा फांसी पर लटकी हुई मिली थी, ताकि यह पता लग सके कि ट्विशा को फांसी के फंदे से कैसे उतारा गया था? एजेंसी 80 किलोग्राम वजन वाली एक डमी का इस्तेमाल करके आरोपी समर्थ सिंह के दावे की सच्चाई का पता लगाएगी।

विज्ञापन

दावे और परिस्थितियों का मिलान करेगी

दावे और परिस्थितियों का मिलान करेगी3 / 6

एजेंसी यह जानने की कोशिश भी करेगी कि समर्थ के बयान अपराध वाली जगह और उस समय की परिस्थितियों से मेल खाते हैं या नहीं। टीम समर्थ से लटकते हुए पुतले को नीचे उतारने को कहेगी, ताकि पता चले कि उसने ट्विशा के शव को कैसे नीचे उतारा था? गिरिबाला सिंह से भी डमी टेस्ट के जरिए पूछा जाएगा कि उन्होंने ट्विशा के गले में बंधी गांठ को कैसे खोला?

बेल्ट की मजबूती के टेस्ट करेगी CBI

बेल्ट की मजबूती के टेस्ट करेगी CBI4 / 6

CBI उस बेल्ट की मजबूती का भी परीक्षण करेगी, जिससे ट्विशा लटकी मिली थी, ताकि पता चले कि वह कितना वजन सहन कर सकती है? CBI ने गुरुवार को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। वहीं अब गिरिबाला और समर्थ दोनों को 2 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत5 / 6

ट्विशा शर्मा गत 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थी। उनके परिवार ने ट्विशा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं ट्विशा की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार हो गया। वहीं सास गिरिबाला सिंह ने सारे सबूत मिटा दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी मृत बहू ट्विशा पर आरोप लगाए।

24 मई को ट्विशा का अंतिम संस्कार

24 मई को ट्विशा का अंतिम संस्कार6 / 6

12 दिन में 2 पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का 24 मई को अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। वहीं ट्विशा के शरीर पर 7 चोटें भी मिलीं। वहीं 10 दिन की फरारी के बाद पति समर्थ सिंह ने सरेंडर किया। जांच में सहयोग न कर रही सास गिरिबाल सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन