Bank Holidays: जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें 30 दिन में किस-किस तारीख को रहेगा अवकाश और क्यों?
जून का महीना शुरू होने वाला है और रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर बैंक का कोई काम अटका है तो बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान बनाए कि कब बैंक जाना है? आइए जानते हैं कि जून में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

रिजर्व बैंक की लिस्ट के अनुसार, जून महीने में शनिवार और रविवार वाले रुटीन अवकाश तो रहेंगे। इनके अलाव मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। राजा संक्रांति, YMA डे, महाराणा प्रताप जयंती, शहीदी दिवस, कबीर जयंती , रेमना नी पर्व के कारण भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
2 / 5जून में 7 जून को रविवार, 13 जून को दूसरे शनिवार, 14 जून को रविवार, 21 जून को रविवार, 27 जून को चौथे शनिवार और 28 जून को रविवार की छुट्टी रहेगी तो देशभर में बैंक भी बंद रहेंगे। इन 6 दिन बैंकों में कोई कागजी काम नहीं होगा।
त्योहारों और विशेष दिवस की छुट्टी
3 / 526 जून को कई राज्यों और शहरों में मुहर्रम का अवकाश रहेगा। 15 जून को ओडिशा के भुवनेश्वर में राजा संक्रांति का अवकाश रहेगा। 15 जून को ही मिजोरम के अइजोल में YMA डे और 30 जून को रेमना नी पर्व के कारण बैंक अवकाश रहेगा। 17 जून को हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती पर छुट्टी रहेगी। 18 जून को पंजाब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। 29 जून को संत गुरु कबीर दास की जयंती पर पंजाब, हरियाणा और शिमला में बैंक बंद रह सकते हैं।
बैंकों में छुट्टी पर नहीं होगा काम
4 / 5बता दें कि हॉलिडे वाले दिन बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। चेक क्लियरेंस का काम नहीं होगा। कैश जमा नहीं करा पाएंगे। ड्राफ्ट भी नहीं बनेंगे। अन्य बैंकिंग सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो तो छुट्टी से पहले ही निपटा लें।
डिजिटल बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी
5 / 5बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। UPI, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग से लोग लेन-देन कर पाएंगे। एटीएम से पैसे निकाले सकेंगे। ऑनलाइन ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक कर सकेंगे।