अमरनाथ यात्रा पर नया अपडेट, 12 फीट चौड़े हुए पहलगाम-बालटाल वाले रास्ते, जानें और क्या-क्या बदला?

समुद्रतल से लगभग 3888 मीटर वर्ग की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं को अब बिल्कुल किनारों पर नहीं चलना पड़ेगा. अब श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट पर दोनों तरफ से पवित्र गुफा के लिए ट्रैक को 12 फीट तक चौड़ा कर दिया गया है.

amarnath yatra 2026 (1)
1 / 7

विज्ञापन

कब से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा?

कब से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा? 2 / 7

बता दें कि अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से शुरू हो रही है. इस यात्रा के लिए सीमा सड़क संगठन को आगामी 25 जून तक दोनों ट्रैक को पूरी तरह से तैयार करने के लिए कहा गया है. जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो. इसमें कमजोर स्थानों पर क्रैश बैरियर और हैंड रेलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन

20 जून तक यात्रा कैंप और केंद्र की स्थापना

20 जून तक यात्रा कैंप और केंद्र की स्थापना3 / 7

बता दें कि 20 जून तक यात्रा कैंप और केंद्रों की स्थापना कर दी जाएगी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को लोकभवन श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात होंगे केंद्रीय अर्धसैनिक बल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात होंगे केंद्रीय अर्धसैनिक बल4 / 7

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए प्रदेश में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 670 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की जा रही है. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 जून को नई दिल्ली में बैठक में यात्रा की सुरक्षा का जायजा लेंगे.

विज्ञापन

फिसलन वाले क्षेत्रों में लगेंगे चेतावनी संकेत

फिसलन वाले क्षेत्रों में लगेंगे चेतावनी संकेत5 / 7

गांदरबल और अनंतनाग के उपायुक्तों को ट्रैक का नियमित निरीक्षण कर फिसलन वाले क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित स्थानों की पहचान कर वहां पर उचित चेतावनी संकेत लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं.

बिना अनुमति नहीं लगेगा टेंट

बिना अनुमति नहीं लगेगा टेंट6 / 7

सभी शिविरों में केवल मानक व सुंदर टेंट लगाए जाएं तथा बिना अनुमति कोई टेंट लगाने नहीं दिया जाए. सभी सेवा प्रदाताओं, यात्रियों के लिए वैध पंजीकरण एवं आरएफआइडी कार्ड अनिवार्य होगा. टट्टू स्टैंड व्यवस्थित होगा.

विज्ञापन

CRPF डीजी ने लिया तैयारियों का जायजा

CRPF डीजी ने लिया तैयारियों का जायजा7 / 7

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व लाजिस्टिक तैयारियों का जायजा लिया. वहीं, अनंतनाग पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के सहयोग से पहलगाम के चंदनवाड़ी क्षेत्र में एक व्यापक माक ड्रिल आयोजित की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन