Aaj Ka Mausam July 10: IMD का बारिश-तूफान का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लीजिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव है और उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिन मूसलाधार बारिश हुई। दिल्ल से चंडीगढ़ तक बीते दिन रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही। वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Aaj Ka Mausam July 10
1 / 7

मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया और इस बार देरी से एंट्री करके 38 दिन की बजाय 36 दिन में पूरे देश में फैल गया। लेकिन 2 दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। मानसून करीब 7 दिन का ब्रेक ले सकता है। इन 7 दन में  पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी देश में बारिश नहीं होने के आसार हैं।

विज्ञापन

आज 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट2 / 7

IMD के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन इन राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान भी आ सकता है। बारिश-तूफान से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला में IMD की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में IMD की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी3 / 7

हिमाचल प्रदेश में IMD की ओर से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के सोलन और सिरमौर में सभी शिक्षण संस्थानों में आज छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 5 जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज बारिश होने का येलो अलर्ट दे रखा है। आज सिरमौर में सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, क्योंकि बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने, अचानक बाढ़ आने, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली में 3 दिन तूफानी बारिश की चेतावनी

दिल्ली में 3 दिन तूफानी बारिश की चेतावनी4 / 7

दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद यमुना नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर बढ़ रहा है। दिल्ली में बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम है। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6.3 इंच (160 मिमी) बारिश उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर में हुई। दिल्ली में आज और अगले 2 भी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

विज्ञापन

अगले 2 दिन कहां और कैसा रहेगा मौसम?

अगले 2 दिन कहां और कैसा रहेगा मौसम? 5 / 7

IMD के अनुसार, कल 11 जुलाई दिन शनिवार को उत्तर प्रदेशर के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा और इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट रहेगा। बिहार के 30 जिलों में भी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। केरलम के 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं परसो 12 जुलाई दिन रविवार को पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और 8 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में इन जिलों में बारिश का अलर्ट6 / 7

उत्तर प्रदेश में आज 10 से 13 जुलाई तक आंधी-तूफान का अलर्ट रहेगा। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत जिलों में बहुत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। क्योंकि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर कम दबाव वाला सिस्टम साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण एक्टिव है, जिसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?7 / 7

उत्तराखंड में 10 से 13 जुलाई तक बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में रेड अलर्ट दिया है। भारी बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन होने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा है। वहीं बागेश्वर, पौड़ी और देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। अगले 2 से 3 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन