Aaj Ka Mausam 18 July: 24 घंटे में भयानक आंधी-तूफान की चेतावनी, आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

देश में मानसून फिर जोरदार तरीके से एक्टिव हो रहा है और अगले 24 घंटे में मौसम करवट बदल सकता है. खासकर पहाड़ी राज्यों में मानसून की जोरदार वापसी हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 15 राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Aaj Ka Mausam
1 / 7

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया वाला सिस्टम बन रहा है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा, इसलिए देश के 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में मानसून के बादल फिर छा गए हैं, जिनके झमाझम बरसने के आसार हैं. खासकर उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?2 / 7

IMD के अनुसार, अगले 7 दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिम-मध्य और दक्षिणी भारत में और अगले 3 दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ सकती है.

विज्ञापन

आज 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी3 / 7

IMD के अनुसार, देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, गरज, चमक और आंधी-तूफान का अलर्ट रहेगा. हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में 22 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

दिल्ली में 22 जुलाई तक बारिश की चेतावनी4 / 7

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज 18 और कल 19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है. 20, 21, 22 जुलाई को भी मौसम विभाग का रेड अलर्ट दिल्ली में रहेगा.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में वेदर अपडेट

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में वेदर अपडेट5 / 7

IMD के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है. वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ गई है. राजस्थान में मानसून ब्रेक पर है, जिस वजह से अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बादल बरसे. मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में 22 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में 22 जुलाई तक बारिश की चेतावनी6 / 7

IMD के अनुसार, 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ भूस्खलन होने का खतरा है. झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मेघायल आदि में भी तेज बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

अगले 4 दिन पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

अगले 4 दिन पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी7 / 7

IMD के अनुसार, अगले 4 दिन में पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं. हवाओं की स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन