8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़े 2 बड़े फैसले, मेमोरेंडम और पे लेवल पर आया अपडेट, यहां पढ़ें दोनों आदेश

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2 बड़े ऐलान हुए हैं। एक घोषणा आयोग ने मेमोरेंडम को लेकर है तो दूसरी घोषणा केंद्र सरकार ने नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन (NFU) को लेकर की है। जिससे केंद्रीय कर्मचारियों का 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले बड़ा फायदा होगा।

8th Pay Commission
1 / 6

8वें केंद्रीय वेतन आयोग मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है और अब नई तारीख 15 जून 2026 होगी। यह फैसला उन कर्मचारियों को राहत देगा, जो अब तक वेबसाइट के जरिए आयोग के सामने अपने विचार, सुझाव और बातें नहीं रख सके हैं। दूसरी बार मेमोरेंडम की डेडलाइन बढ़ाई गई है। अब से पहले आखिरी तारीख 31 मई थी। अब वेतन आयोग ने स्पष्ट कह दिया है कि अब समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

प्रमोशन नहीं हुई तो भी सैलरी बढ़ेगी

प्रमोशन नहीं हुई तो भी सैलरी बढ़ेगी2 / 6

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले से केंद्र सरकार ने ग्रुप-ए के केंद्रीय सरकारी अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश का असर उनकी भविष्य की सैलरी, पेंशन और वेतन में बढ़ोतरी पर पड़ सकता है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मेमोरेंडम जारी करके नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन (NFU) में बदलाव किया है, जिसके तहत कुछ बैच के अधिकारियों को बिना प्रमोशन के हाई पे लेवल का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

वेतन और भविष्य में वित्तीय लाभों से जुड़ा है NFU

वेतन और भविष्य में वित्तीय लाभों से जुड़ा है NFU3 / 6

सरकारी कर्मचारियों के बीच NFU चर्चा का खास विषय रहता है, क्योंकि यह सीधे वेतन और भविष्य में होने वाले वित्तीय लाभों से जुड़ा होता है। NFU केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई वह व्यवस्था है, ग्रुप ‘A’ सर्विस के अधिकारियों को IAS अधिकारियों के बराबर पे लेवल दिया जाता है। बेशक उन्हें पद पर रहते हुए कभी प्रमोशन न मिला हो तो भी वेतन आयोग के तहत उनका वेतन बढ़ाया जाता है।

बंगाल में कर्मचारियों से बैठक की तारीख तय

बंगाल में कर्मचारियों से बैठक की तारीख तय4 / 6

8वें वेतन आयोग ने पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों के साथ मीटिंग की तारीख तय कर दी है। मीटिंग 9 और 10 जुलाई को होगी। इस मीटिंग में वेतन आयोग की टीम केंद्रीय सरकारी संस्थानों, कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ बात करके उनसे सुझाव लेगी। वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े सुझाव लिए जाएंगे। इससे पहले आयोग 1 से 4 जून के बीच श्रीनगर और 8 जून को लद्दाख मीटिंग करने जाएगा।

विज्ञापन

2025 में हुआ था 8वें वेतन आयोग का गठन

2025 में हुआ था 8वें वेतन आयोग का गठन5 / 6

केंद्र सरकार ने साल 2025 में 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। नवंबर 2025 में आयोग ने टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी कीं। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के सैलरी स्ट्रक्चर, भत्तों और पेंशन के रिव्यू के लिए आयोग का गठन किया गया है। रिव्यू के बाद आयोग को अपनी सिफारिशें केंद सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला है। ऐसे में आयोग मई 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा।

वेतन आयोग की वेबसाइट हो चुकी है लॉन्च

वेतन आयोग की वेबसाइट हो चुकी है लॉन्च6 / 6

बता दें कि वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है। देशभर के कर्मचारियों और पेंशनरों को इस वेबसाइट पर अपने सुझाव देने के लिए कहा गया है। वेतन या भत्ते आदि से जुड़े अपने विचार और सुझाव देने को कहा गया है। सुझावों के आधार पर ही आयोग अपनी सिफारिशें तय करके सरकार को सौंपेगा, ताकि उन्हें लागू करके कर्मचारियों और पेंशनरों का फायदा किया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन