
1 / 7
अगर आप जनवरी 2026 में नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं और होंडा की कारें आपकी पसंद में हैं, तो Honda Elevate आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है. कंपनी नए साल की शुरुआत में इस पॉपुलर SUV पर भारी छूट दे रही है. कैश डिस्काउंट से लेकर दूसरे बेनिफिट्स तक, कुल बचत का आंकड़ा काफी आकर्षक है. यहां Honda Elevate के ऑफर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को 6 पॉइंट्स में समझिए.

2 / 7
Honda जनवरी 2026 में Elevate पर शानदार ऑफर दे रही है. इस SUV को खरीदने पर ग्राहकों को कुल मिलाकर करीब 1.76 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं.

3 / 7
कंपनी की ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, Honda Elevate पर ये सभी ऑफर्स 31 जनवरी 2026 तक ही लागू रहेंगे. ऐसे में अगर आप खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो देर करना नुकसानदायक हो सकता है.

4 / 7
Honda Elevate में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन शहर और हाईवे, दोनों जगह संतुलित परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

5 / 7
इस SUV में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. यानी ड्राइविंग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से ट्रांसमिशन चुनने की पूरी आजादी है.

6 / 7
Honda Elevate में 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 7 इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल पेन सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं.

7 / 7
सेफ्टी के लिए SUV में 6 एयरबैग मिलते हैं. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Kia Seltos जैसी पॉपुलर मिड-साइज SUVs से होता है.
(डिस्कलेमर- कारों पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की जानकारी अलग-अलग प्लेटफॉर्म और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर दी गई है. आपके शहर, डीलरशिप या स्टॉक के अनुसार इन छूटों में अंतर हो सकता है.)