इन 5 लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा! सेहत बिगड़ते नहीं लगेगी देर

Who Should Avoid Eating Muskmelon: खरबूजा पानी से भरपूर और कूलिंग इफेक्ट्स वाला फल है. लेकिन, ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए खरबूजा फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. जानिए कहीं आप भी इन्हीं लोगों की गिनती में तो नहीं आते हैं.

Who Should Avoid Eating Muskmelon
1 / 7
Who Should Avoid Eating Muskmelon

Kise Kharbuja Nahi Khana Chahiye: खरबूजा गर्मियों में खाए जाने वाला फल है. इस फल की तासीर ठंडी होती है, यह पानी से भरपूर होता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट भी है. लेकिन, ऐसी कुछ दिक्कतें हैं जिनमें खरबूजा खाने से परहेज के लिए कहा जाता है क्योंकि यह इन दिक्कतों को बढ़ा सकता है. ऐसे में कुछ लोगों को खरबूज खाने से मना किया जाता है.

विज्ञापन

कमजोर पाचन

 कमजोर पाचन 2 / 7

जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है उन्हें खरबूजे खाने से मना किया जाता है. खरबूजा हाई फाइबर और हाई वॉटर कंटेंट वाला फल है. ऐसे में पाचन कमजोर होने पर खरबूजा खाने से पेट में गैस बन सकती है या दस्त लग सकते हैं.

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीज 3 / 7

खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है और इसीलिए खरबूजे खाने पर डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में खरबूजा खाने की सलाह दी जाती है.

किडनी की समस्या में

किडनी की समस्या में 4 / 7

खरबूजे में पौटेशियम की अच्छीखासी मात्रा होती है. ऐसे में किडनी के मरीजों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए या सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

विज्ञापन

सर्दी, खांसी या अस्थमा

सर्दी, खांसी या अस्थमा 5 / 7

खरबूजे की तासीर ठंडी होने के चलते यह सर्दी, जुकाम और अस्थमा की दिक्कत को बढ़ा सकता है. इसीलिए इन दिक्कतों में खरबूजा खाने से परहेज करना चाहिए.

एलर्जी होने पर

एलर्जी होने पर 6 / 7

कुछ लोगों को खरबूजा खाने से एलर्जी हो सकती है. इससे खराश, खुजली और त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं. इसीलिए एलर्जी होती है तो खरबूजा नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान 7 / 7

रात के समय खरबूजा खाने से बचें, खाली पेट खरबूजा ना खाएं और खरबूजा खाने के बाद बहुत सारा पानी पीने से भी परहेज करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन