किन लोगों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा रहता है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन संकेतों को इग्नोर
Who is Risk Of Heart attack: हार्ट अटैक अचानक आता है, लेकिन शरीर में दिखने वाले कई संकेत ऐसे होते हैं जो यह बताने का काम करते हैं कि आपका हार्ट हेल्दी नहीं है. इन संकेतों से अटैक आने का खतरा दोगुना ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए किसी भी असामान्य लक्षण को हल्के में न लें.

Heart Attack Symptoms: लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि फैटी लिवर या दिल कमजोर होने लगता है. खानपान में बदलाव होने की वजह से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं. पहले यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जाती थी, लेकिन अब हेल्दी दिख रहे इंसान में भी देखी जा रही है. हालांकि, इससे पहले शरीर कुछ संकेत देता है, लेकिन लोग उन्हें थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. आप ऐसा ना करें और जानें कि किन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है और इसके संकेत क्या हो सकते हैं.
किन लोगों को ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा?
2 / 7अगर आपका ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होता रहता है या लगातार हाई होता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. इससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है.
डायबिटीज के मरीज
3 / 7टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में दिल की बीमारियों का जोखिम ज्यादा माना जाता है. हाई ब्लड शुगर धीरे-धीरे ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है.
ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाले लोग
4 / 7शरीर में Bad Cholesterol बढ़ने से धमनियों में फैट जमने लगता है, जिससे Blood Flow प्रभावित हो सकता है. यह हार्ट अटैक की बड़ी वजह बन सकता है.
स्मोकिंग और शराब का सेवन
5 / 7स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीने की आदत दिल को कमजोर बना सकती है. इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.
मोटापा और खराब लाइफस्टाइल
6 / 7ज्यादा वजन, एक्सरसाइज की कमी और अनहेल्दी डाइट भी हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इसलिए आपको कुछ संकेत बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
हार्ट अटैक से पहले शरीर दे सकता है ये संकेत
7 / 7हार्ट अटैक आने से पहले शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह के संकेत देता है. इस दौरान सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, ज्यादा पसीना आना या लगातार थकान आदि दिखाई देता है.